Rishabh Pant Injury Update: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर अहम मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की उंगली में चोट लग गई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद वो काफी दर्द में नजर आए। ट्रीटमेंट के बाद भी उन्हें ठीक महसूस नहीं हुआ तो उन्होंने मैदान छोड़ दिया। उनकी जगह बैकअप विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला और टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर ऋषभ पंत इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो क्या ध्रुव जुरेल उनकी जगह बल्लेबाजी भी कर पाएंगे या नहीं?
ध्रुव जुरेल करेंगे भारत के लिए बल्लेबाजी?
आईसीसी के नियमों के अनुसार ऋषभ पंत अगर इस मैच के लिए फिट नहीं हो पाए तब भी ध्रुव जुरेल उनकी जगह बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। अगर कोई खिलाड़ी कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरता है तो ही इंजर्ड खिलाड़ी की जगह बल्लेबाजी या गेंदबाजी कर सकता है। सिर पर चोट लगने की स्थिति में ही कनकशन सब्स्टीट्यूट किया जा सकता है। पंत की उंगली में चोट लगी है ऐसे में ये नियम यहां लागू नहीं हो पाएगा। वो केवल उनकी जगह मैदान पर फील्डिंग ही कर पाएंगे।
ऋषभ पंत की इंजरी कितनी सीरियस?
बीसीसीआई की तरफ से सामने आए ऋषभ पंत के इंजरी अपडेट में बताया गया था कि वो फिलहाल मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है और वो लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं। टीम इंडिया और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी इंजरी ज्यादा सीरियस न हो और वो इस टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरें। अभी तक इस सीरीज में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने 2 मैचों की 4 पारियों में 385 रन बनाए हैं। साथ ही उनका औसत भी 85.5 का रहा है। इस सीरीज में वो एक शतक और 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: लॉर्ड्स का ‘बादशाह’ रचने जा रहा इतिहास, 1 रन बनाते ही स्टीव स्मिथ को छोड़ देगा पीछे
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines