IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज (28 जनवरी) को राजकोट में खेला जाएगा। 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल करके सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है। वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
तोड़ सकते हैं हारिस राउफ का ये रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह तीसरे टी20 में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं। उनके पास मेंस टी20 में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बनने का मौका है। फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के हारिस राउफ के नाम है। उन्होंने 71 टी20 मैच में ये कारनामा किया था।
हारिस राउफ ने जून 2024 में न्यूयॉर्क में कनाडा के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। अर्शदीप ने 62 मैचों में 8.27 की इकॉनमी रेट से 98 विकेट लिए हैं। अपने करियर में अभी तक उन्होंने दो बार चार विकेट लेने का कारनामा भी किया है। ऐसे में उनके पास ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।
राशिद खान ने लिए सबसे जल्दी 100 विकेट
टी20 में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के नाम है। उन्होंने अक्टूबर 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ़ अपने 53वें टी20 मैच में ये मुकाम हासिल किया था। इसके बाद इस लिस्ट में नेपाल के संदीप लामिछाने और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में वो 2 विकेट ले लेते हैं तो टी20 में 100 विकेट लेने वाले वो पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज
| राशिद खान | 53 मैच (अक्टूबर 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ) |
| संदीप लामिछाने | 54 मैच (जून 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ) |
| वानिंदु हसरंगा | 63 मैच (फरवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ) |
| हारिस राउफ | 71 मैच (जून 2024 में कनाडा के खिलाफ) |
| एहसान खान | 71 मैच (अगस्त 2024 में मलेशिया के खिलाफ) |
टी20 सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई , वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
24 mins agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इन दिन होगा भारत का पहला मैच, यहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
29 mins agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
30 mins agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 hr agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
4 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines