India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है। मैच में दो दिन का खेल पूरा हो चुका है। टीम इंडिया के पास फिलहाल 52 रनों की बढ़त है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। वहीं इंग्लैंड ने फील्डिंग के दौरान दूसरे दिन 3 बड़ी गलतियां की, जिसका फायदा भारतीय टीम ने उठाया।
इंग्लैंड ने छोड़े 3 कैच
दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि जायसवाल को इस दौरान 2 जीवनदान मिले थे। जब जायसवाल 20 रन बनाकर खेल रहे थे तो गस एटकिंसन की गेंद पर पर हैरी ब्रूक ने स्लिप में उनका कैच छोड़ दिया था। इसके बाद जब जायसवाल 40 रन पर पहुंच गए थे तो जॉश टंग की गेंद पर लियम डॉसन ने उनका कैच छोड़ दिया था। जो बाद में इंग्लैंड को काफी भारी पड़ा। फिलहाल जायसवाल 51 रन बनाकर नाबाद हैं।
इसके बाद साईं सुदर्शन को भी एक जीवनदान मिला था, हालांकि साईं उसका ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए थे। जब साईं सुदर्शन 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे तो ओवरटन की एक गेंद पर जैक क्रॉली ने स्लिप में साईं का कैच छोड़ दिया था, हालांकि ये कैच इंग्लैंड को उतना भारी नहीं पड़ा क्योंकि भारतीय बल्लेबाज 11 रन बनाकर आउट हो गए थे।
यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों पर ठोका अर्धशतक
पहली पारी में यशस्वी जायसवाल फ्लॉप साबित हुए थे और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में ये खिलाड़ी अलग ही लय में दिखाई दे रहा है। दूसरे दिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने महज 44 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल जायसवाल 7 चौके और 2 छक्के लगाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: DSP सिराज ने तोड़ दिया जसप्रीत बुमराह का बड़ा कीर्तिमान, इंग्लैंड में नया शहंशाह बना स्टार गेंदबाज
संबंधित खबरें
भारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
32 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
3 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines