Live Updates
इंग्लैंड ने 26 रनों से जीता मुकाबला
इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 26 रनों से पराजित कर दिया। 20 ओवर के बाद भारतीय टीम 145/9 रन ही बना सकी।
शमी ने भी छोड़ा साथ
19वें की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी भी आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों में 7 रन बनाए। 19.1 ओवर में ध्रुव जुरेल ने भी टीम का साथ छोड़ा। वह 4 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 19.1 ओवर में 140/9 है।
हार्दिक लौटे पवेलियन
18.1 ओवर में हार्दिक पांड्या छक्का मारने के प्रयास में आउट हुए। 18.1 ओवर में भारत का स्कोर 131/7 है। क्रीज पर मोहम्मद शमी और ध्रुव जुरेल जमे हुए हैं।
भारत को लगा छठा झटका
17.2 ओवर में भारत को छठा झटका लगा है। भारत का स्कोर 123/6 है। अक्षर पटेल 16 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना निशाना बनाया।
लड़ रहे हैं हार्दिक पांड्या
भारत का स्कोर 17 ओवर के बाद 122/5 है। हार्दिक पांड्या 31 गेंदों में 32 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 50 रन चाहिए
इंग्लैंड को मिली 5वीं सफलता
वाशिंगटन सुंदर ने टीम का साथ छोड़ दिया है। 12.1 ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा है। भारत का स्कोर 12.1 ओवर में 85/5 है। सुंदर 15 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
हार्दिक के नाम बड़ी उपलब्धि
T20I में भारत के लिए फेंकी गई सर्वाधिक गेंदें
1799* - हार्दिक पांड्या
1791 - भुवनेश्वर कुमार
1764 - युजवेंद्र चहल
1509 - जसप्रीत बुमराह
1452 - रविचंद्रन अश्विन
बल्लेबाजी में हार्दिक से खासा उम्मीदें हैं। वह संयम भरी बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिला सकते हैं। हालांकि इस सीरीज में बतौर गेंदबाज उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है।
तिलक वर्मा लौटे पवेलियन
आदिल रशीद ने तिलक वर्मा को 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बना लिया। वह क्लीन बोल्ड हो गए। वर्मा ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। भारत का स्कोर 8 ओवर में 68/4 है। वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं।
वरुण चक्रवर्ती का चला जादू
भारत के लिए एक T20I द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट
12 - वरुण चक्रवर्ती बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
10* - वरुण चक्रवर्ती बनाम इंग्लैंड, 2025
9 - रविचंद्रन अश्विन बनाम श्रीलंका, 2016
सूर्या का फ्लॉप शो
कप्तान सूर्यकुमार का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है। वह 7 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर 5.1 ओवर में 48/3 है। बता दें कि भारतीय टीम को जीत के लिए 89 गेंदों में 124 रनों की जरूरत है।
सुदंर की खराब गेंदबाजी
भारत के लिए लगातार 11 टी20I पारियों के बाद वाशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने इस मैच में 1 ओवर में 15 रन खर्च किए।
3
2
1
3
1
1
2
1
1
1
1
0* (आज)
भारत ने खो दिए दोनों सलामी बल्लेबाज
भारत ने 3.4 ओवर में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 3.4 ओवर में 31/2 है। टीम की जिम्मेदारी अब कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर है। तिलक शानदार फॉर्म में हैं। वह दूसरे मैच के सबसे सफल बल्लेबाज थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 72 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।
भारत को जीत के लिए 172 रनों की जरूरत
इंग्लैंड ने भारत को 20 ओवर में 172 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 171/9 रन बनाए हैं। आदिल रशीद ने 9 गेंदों में 10 रन और मार्क वुड ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट ने अर्धशतक बनाया। इसके अलावा सभी बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर सके।
इंग्लैंड को लगा 9वां झटका
लियाम लिविंगस्टोन 24 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया। 17.1 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 147/9 है। क्रीज पर आदिल रशीद और मार्क वुड बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चक्रवर्ती का शानदार स्पेल
वरुण चक्रवर्ती ने तीसरे मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 24 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इंग्लैंड की टीम मुश्किल में है। 16.2 ओवर में टीम का स्कोर 139/8 है। लिविंगस्टोन 36 और आदिल रशीद 0 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चक्रवर्ती ने खोला पंजा
15.6 ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने पंजा खोला है। उन्होंने जोफ्रा आर्चर के रूप में अपना पांचवां विकेट लिया है। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 127/8 है।
चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में फंसा इंग्लैंड
अब तक वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 20 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया है।
इंग्लैंड को लगा छठा झटका
13.4 ओवर में इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है। जेमी ओवरटन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। इससे पहले जेमी स्मिथ 13.3 ओवर में आउट हुए थे। 13.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 115/6 है। चक्रवर्ती ने बैक टू बैक भारत के लिए 2 विकेट झटके और इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।
रवि बिश्नोई को मिली बड़ी सफलता
हैरी ब्रूक के रूप में इंग्लैंड को चौथा झटका लग चुका है। उन्हें रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ब्रूक ने 10 गेंदों में 8 रन बनाए। 12.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 108/4 है।
इंग्लैंड ने पूरे किए 100 रन
11.5 ओवर में इंग्लैंड ने 100 रन बना लिए। टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 101/3 है। लियाम लिविंगस्टोन 9 और हैरी ब्रूक 7 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
राजकोट में भारत का दमदार प्रदर्शन
अब तक राजकोट के मैदान पर भारत ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया को 4 मैच में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम पहली बार इस मैदान पर खेल रही है।
बेन डकेट के रूप में इंग्लैंड को तीसरा झटका
बेन डकेट ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए और अक्षर पटेल का शिकार बने। इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर के बाद 87/3 है। डकेट से पहले जोस बटलर 22 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। आज उनका जादू नहीं चला। लेकिन खेले गए दो मैच में उन्होंने इंग्लैंड की ओर से कमाल किया था।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 में हेड-टू-हेड आंकड़े
कुल टी20 मैच - 26
भारत जीता- 15
इंग्लैंड जीता- 11
इंग्लैंड ने पावर प्ले किया अपने नाम
इंग्लैंड ने 6 ओवर में 52/1 रन बनाकर पावर प्ले को अपने नाम कर लिया। बेन डकेट 39 और जोस बटलर 8 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
डकेट ने संभाला मोर्चा
4 ओवर के बाद इंग्लैंड 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना चुकी है। बेन डकेट ने हार्दिक पांड्या को हैट्रिक चौका मारा। डकेट 9 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
हार्दिक पांड्या को मिली पहली सफलता
हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने दूसरे ओवर में फीलिप साल्ट को आउट किया। 1.3 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 7/1 है। साल्ट 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इन भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें
तीसरे टी-20 मैच में भारत की ओर से तिलक वर्मा और मोहम्मद शमी से खासा उम्मीदें रहेंगी। तिलक ने पिछले मैच में 72 रनों की पारी खेलकर मैच जिताया था, जबकि शमी लंबे समय बाद भारत के लिए खेलेंगे। लेकिन वह भारत की ओर से स्ट्राइकर गेंदबाज के रूप में खेल रहे हैं। इसलिए शमी से खासा उम्मीदें हैं।
अर्शदीप सिंह को मिला आराम
तीसरे टी-20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप सिंह को आराम दिया है। उनकी जगह पर मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। वह लगभग 14 महीने बाद टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे हैं। शमी ने इससे पहले आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में खेला था।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
ध्रुव जुरेल का कट सकता है पत्ता
तीसरे टी-20 मैच में ध्रवु जुरेल का पत्ता साफ हो सकता है। उनकी जगह पर रमनदीप सिंह या शिवम दुबे को मौका मिलने की संभावना है। जुरेल ने दूसरे टी-20 मैच में निराश प्रदर्शन किया था।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।
IND vs ENG 3rd T20 Latest Update: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट में खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 26 रनों से जीत लिया। अब टी-20 सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से पीछे है। इंग्लैंड की गेंदबाजी विभाग ने इस मैच में कमाल कर दिया।
मैच से जुड़ी आप सभी जानकारी और आंकड़े नीचे पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘अभी तीन मैच खेलने हैं…’ कमबैक को लेकर इंग्लिश गेंदबाज का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
29 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
39 mins agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
3 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines