IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच में अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 142 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की। इस सीरीज में टीम इंडिया में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुकाबला खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है
श्रेयस अय्यर ने खोला अपनी सफलता का राज
अपनी फॉर्म को लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा, “पहले मैच में लगातार दो विकेट खोने के बाद मैं अपनी लय हासिल करना चाह रहा था। मैं गेंद को उसके हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहा था।मैंने खुद पर भरोसा किया और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की। दूसरे गेम में, मुझे लगा कि मैं गेम को खत्म कर दूंगा। आज शुभमन और विराट ने एक बेहतरीन मंच तैयार किया और इससे मुझे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली। काश मैं शतक बना पाता।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे बीच में जो ब्रेक मिला था, इस दौरान मैंने घरेलू टीम के साथ अपनी तकनीक पर काम किया था। मैंने सिंगल निकालने पर ध्यान दिया। सिंगल मायने रखते हैं और यही मेरे लिए सबसे संतोषजनक है। ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल है और मुझे लगता है कि टीम का हर खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है। मुझे लगता है कि यह सीरीज जीतना और चैंपियंस ट्रॉफी में लय बनाए रखना शानदार है। आप तीनों गेम देख सकते हैं कि कैसे हर खिलाड़ी ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। सही समय पर महत्वपूर्ण रन और विकेट लेना महत्वपूर्ण था। हमने इस पर बहुत काम किया है ।
इस सीरीज में किया है शानदार प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस सीरीज में 60.33 के शानदार औसत और 123.13 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो फिफ्टी भी बनाई। फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि वो अपनी फॉर्म को चैंपियंस ट्रॉफी में भी बरकरार रखेंगे।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines