Live Updates
भारत ने जीता मुकाबला
तीसरे मैच को भारत ने 142 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।
भारत को मिली 9वीं सफलता
मार्क वुड के रूप में इंग्लैंड को 9वां झटका लगा है। मार्क वुड 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।
लियाम लिविंगस्टोन नहीं कर पाए कमाल
लियाम लिविंगस्टोन 23 गेंदों में 9 रन बनाकर चलते बने। 29.3 ओवर में इंग्लैंड को सातवां झटका लगा। वहीं 30.3 ओवर में आदिल रशीद भी 5 गेंदों में 0 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 30.3 ओवर के बाद 175/8 है।
ब्रूक का नहीं चला बल्ला
27वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रूक 26 गेंदों में 19 रन बनाकर चलते बने। इंग्लैंड का स्कोर 28 ओवर के बाद 168/6 है।
कप्तान हुए आउट
24.1 ओवर में कप्तान जोस बटलर आउट हो गए। उन्हें हर्षित राणा ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 10 गेंदों में 13 रन बनाए।
जो रूट ने किया निराश
जो रूट 26 गेंदों में 21 रन बनाकर चलते बने। उन्हें अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर 20.2 ओवर में 134/4 है।
कुलदीप यादव ने दिलाई तीसरी सफलता
टॉम बैंटन 41 गेंदों में 38 रन बनाकर चलते बने। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। 18.3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 127/3 हैं।
इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा
इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिर गया है। दूसरा विकेट भी अर्शदीप सिंह ने ही हासिल किया। उन्होंने साल्ट को 23 रन पर आउट किया।
अर्शदीप ने दिलाई पहली सफलता
अर्शदीप ने भारत को पहली सफलता दिला दी है. उन्होंने बेन डकेट को आउट किया. बेन डकेट ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए.
इंग्लैंड को मिला 357 रनों का लक्ष्य
भारत ने 50 ओवर के बाद 10 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए हैं। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 357 रन बनाने होंगे। भारत की ओर से शुभमन गिल ने शतक जमाया और विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाया।
भारत को 9वां झटका
49.3 ओवर में वाशिंगटन सुंदर आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों में 14 रन बनाए।
हर्षित राणा हुए आउट
48वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। भारत का स्कोर 49.1 ओवर में 353/8 है। राणा 10 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे
भारत को सातवां झटका
केएल 29 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साकिब महमूद ने आउट किया।
अक्षर पटेल लौटे पवेलियन
43.5 ओवर में अक्षर पटेल 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 46.3 ओवर में 333/6 है।
टीम इंडिया को लगा चौथा झटका
टीम इंडिया का चौथा विकेट गिर गया है। श्रेयस अय्यर 64 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें आदिल राशिद ने आउट किया।
गिल हुए आउट
गिल 102 गेंदों में 112 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए।
कोहली चले पवेलियन
फिफ्टी जमाने के साथ ही विराट कोहली पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। किंग कोहली को आदिल रशीद ने 52 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है। टीम इंडिया को दूसरा झटका 122 के स्कोर पर लगा है।
कोहली का अर्धशतक पूरा
खराब फॉर्म का दौर अहमदाबाद में आकर खत्म हो गया है। किंग कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंचा चुका है। गिल भी फिफ्टी जमाकर शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं।
गिल का अर्धशतक पूरा
शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एक और कमाल की पारी गिल के बल्ले से।
15 ओवर बाद टीम इंडिया 94/1
15 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 94 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल 47 और कोहली 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
50 के पार पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर
शुभमन गिल के बल्ले से एक के बाद एक चौके निकल रहे हैं। 10 ओवर में टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 52 रन लगा दिए हैं। शुभमन गिल 28 और विराट कोहली 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
लय में दिख रहे किंग कोहली
विराट कोहली के बल्ले से लगातार दो दनदनाते हुए चौके निकले हैं। कोहली आज लय में दिखाई दे रहे हैं और बॉल को अच्छे से टाइम कर रहे हैं।
4 ओवर बाद टीम इंडिया 17/1
विराट कोहली ने अपनी इनिंग की पहली बाउंड्री तलाश ली है। चार ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 17 रन लग गए हैं। कोहली और गिल दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं।
रोहित चले पवेलियन
कप्तान रोहित शर्मा को सिर्फ एक रन के स्कोर पर मार्क वुड ने पवेलियन की राह दिख दी है। टीम इंडिया को पहला झटका सिर्फ 6 रन के स्कोर पर लग गया है।
टीम इंडिया की पारी का हुआ आगाज
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। रोहित पिछले मैच वाला प्रदर्शन एक बार फिर दोहराना चाहेंगे।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
भारत की प्लेइंग 11 में तीन बदलाव
भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। वहीं, शमी, वरुण और जडेजा इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं हैं।
टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।
3-0 पर होगी टीम इंडिया की निगाहें
सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया अहमदाबाद में इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
IND vs ENG 3rd ODI Latest Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव किए थे। वहीं, इंग्लैंड ने भी अपने अंतिम ग्यारह में एक चेंज किया थे। टीम इंडिया ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।
मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आप नीचे पढ़ सकते हैं….
संबंधित खबरें
BCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
10 mins agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
2 hrs agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
2 hrs agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली आठवीं सफलता, नमनधीर ने झटके 3 विकेट
2 hrs ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
2 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines