हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: नीतीश रेड्डी या शार्दुल ठाकुर, Playing 11 में किसको मिलना चाहिए मौका?

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में नीतीश रेड्डी या शार्दुल ठाकुर में से किसको मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी। शार्दुल को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है, जिसके चलते उनको मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर-नीतीश रेड्डी

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब 7 दिन का समय बचा हुआ है। पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें तैयार है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार इंग्लैंड में इतिहास रचना चाहेगी, लेकिन ये उतना आसान नहीं होने वाला है। इस बार रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है क्योंकि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं अब टीम इंडिया की पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन कैसी होगी इसको लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही है। प्लेइंग इलेवन में नीतीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर में से किसको मौका मिलना चाहिए ये बड़ा सवाल है।

शार्दुल-नीतीश में से कौन बेहतर विकल्प?

अगर अनुभव की करें तो शार्दुल ठाकुर के पास इंग्लैंड में खेलने का ज्यादा अनुभव है। उन्होंने अभी तक इंग्लैंड में 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ने 10 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल ने इंग्लैंड ने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि नीतीश पहली बार इंग्लैंड के दौरे पर गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने एक शतक भी लगाया था।

इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को चौथे पेसर के रूप में ले सकते हैं, हालांकि समय आने पर वे टीम इंडिया के लिए अच्छी पारी भी खेल सकते हैं लेकिन वे नीतीश रेड्डी से ज्यादा गेंदबाजी कर सकते हैं। नीतीश फिटनेस के चलते कम गेंदबाजी करते हैं ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर देखने को मिला था। गेंदबाजी में नीतीश से बेहतर शार्दुल हो सकते हैं। हालांकि बल्लेबाजी में नीतीश रेड्डी ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन

नीतीश का टेस्ट करियर

नीतीश रेड्डी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 298 रन बनाए हैं इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक निकला है। वहीं गेंदबाजी करते हुए नीतीश ने 5 विकेट चटकाए हैं।

शार्दुल ठाकुर का टेस्ट करियर

शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसकी 11 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 331 रन बनाए हैं। इस दौरान शार्दुल के बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 31 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- MLC 2025: 7 बल्लेबाज नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की धमाकेदार जीत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola