हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया की Playing 11 का हिस्सा होगा ये खिलाड़ी, मैच से पहले मिला बड़ा हिंट

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आज लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच में करुण नायर के खेलने का बड़ा हिंट मिल गया है। मैच से पहले बीसीसीआई ने करुण नायर को लेकर एक खास पोस्ट शेयर की है। जिसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि नायर लीड्स टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में होंगे।

विज्ञापन
टीम इंडिया

IND vs ENG 1st Test: टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर आज से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जाने वाला है। इस सीरीज में टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में इतिहास रचने के लिए तैयार है। वहीं पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होने वाली है ये बड़ा सवाल बना हुआ है, क्योंकि अभी तक टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सामने नहीं आई है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि शुभमन गिल किन-किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं। वहीं मैच से पहले एक खिलाड़ी के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का बड़ा हिंट मिल चुका है।

करुण नायर होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

करुण नायर ने पिछले घरेलू सत्र में कमाल का प्रदर्शन किया था। रणजी ट्रॉफी से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी तक में इस खिलाड़ी ने धमाल मचाया था, जिसके बाद करुण को टीम इंडिया में मौका मिला। 8 साल के बाद करुण को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला है। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा था कि क्या करुण को प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा और अगर चुना गया तो किस नंबर पर वे बल्लेबाजी करने वाले करेंगे?

इसको लेकर अब बीसीसीआई ने हिंट दे दिया है। बीसीसीआई ने करुण नायर के लिए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा ये करुण नायर हैं और ये तैयार हैं..

विज्ञापन

इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि पहले टेस्ट मैच में करुण नायर खेलने वाले हैं। अगर करुण नायर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो फिर उनको नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। करुण नायर ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 374 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक ट्रिपल सेंचुरी निकली थी। अब एक बार फिर से ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अजिंक्य रहाणे ने चुनी चौंकाने वाली Playing 11, मैच विनर को ही कर दिया बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola