हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बड़ा धमाका, सहवाग के इस महारिकॉर्ड की बराबरी की

Yashasvi Jaiswal: कानपुर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार फिफ्टी बनाई है। उनका दोनों पारियों में स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा का रहा था। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: कानपुर टेस्ट मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में यशस्वी जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने इस मैच में की दोनों पारी में फिफ्टी बनाई। उनकी इन दोनों पारियों में स्ट्राइक रेट 100 से भी ज्यादा का रहा है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

दोनों पारियों में यशस्वी ने बनाई फिफ्टी

बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथी पारी में यशस्वी जायसवाल ने महज 45 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने आसानी इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है। वहीं, उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

IND vs BAN: पांचवें दिन टीम इंडिया के स्‍क्वाड से रिलीज हुए ये 3 खिलाड़ी, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से अर्धशतक बनाया है। उनसे पहले ये कारनामा वीरेंद्र सहवाग ने किया था।

भारत के लिए टेस्ट दोनों पारियों में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक के साथ फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज

विज्ञापन
55(46) और 55(55) वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 2011
72(51) और 51(45) – यशस्वी जायसवाल बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024

बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 51 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के के दम पर 72 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने मात्र 31 फिफ्टी बना दी थी।

 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पूरे किए 1200 रन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक 11 मैचों की 20 पारियां में 1217 रन बनाए हैं। वो डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में 1200 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम दर्ज हैं।

विज्ञापन

VIDEO: पाकिस्तान टीम से बाहर हो सकते हैं कई स्टार खिलाड़ी, पीसीबी के बयान से मिले बड़े संकेत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola