हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत की पहली पारी में उन्होंने 35वां रन बनाते ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 27,000 रन पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत की पहली पारी में उन्होंने 35वां रन बनाते ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 27,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वो ये कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

इस स्पेशल लिस्ट में हुए शामिल

535 मैचों की 594 पारियों में विराट कोहली ने 27,000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने सबसे कम पारियों में इस कारनामे को किया है। उनसे पहले ये कारनामा सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और रिकी पोंटिंग कर चुके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- VIDEO: बुमराह की खतरनाक गेंद पर चारों खाने चित हुआ बांग्लादेशी बल्लेबाज, उड़ गए स्टंप

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 34,357 रन बनाए हैं। इसके बाद इस लिस्ट में गाकारा (28,016) और पोंटिंग (27,483) हैं। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के अलावा किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,000 रन नहीं बनाए हैं।

बेहद शानदार रहा है विराट कोहली का टेस्ट करियर

विज्ञापन

अगर विराट कोहली के टेस्ट करियर की बात उन्होंने 115 मैचों की 194 पारियों में लगभग 49 की औसत से 8,900 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 29 शतक लगाए हैं। वहीं उन्होंने रनों के मामले में इंग्लैंड के ग्राहम गूच (8,900) को भी पीछे छोड़ दिया है।

वो इस समय टेस्ट क्रिकेट में 18वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, भारत के लिए उनसे ज्यादा टेस्ट रन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) ने बनाए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola