Team India Announced For 2nd Test: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेला गया पहला टेस्ट 280 रनों से अपने नाम किया। टीम ने इस मैच के बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने दूसरे टेस्ट में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि पहले मैच के बाद उन्हें आराम दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। दूसरे टेस्ट में कोई बदलाव ना होने की सूरत में श्रेयस अय्यर, मुकेश कुमार, ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों का भारतीय टीम में वापसी का इंतजार बढ़ गया है।
भारत ने शान से जीता पहला टेस्ट
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के दम पर टीम इंडिया ने शान से पहला टेस्ट अपने नाम किया। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का टारगेट दिया था। बांग्लादेश की टीम एक समय चार विकेट पर 194 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी, लेकिन यहां से उसके विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। टीम के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 234 रनों पर ऑलआउट हो गई।
इससे पहले भारत की पहली पारी में बनाए 376 रनों के जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई थी। यहां भारत की ओर से तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था, जहां जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में पेसरों ने कुल आठ विकेट झटके थे। यहां मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को 2-2 विकेट मिले थे, जबकि बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके थे।
ये भी पढ़ें:- World Test Championship के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब कितने मैच जीतने होंगे? समझें समीकरण
आर अश्विन ने झटके छह विकेट
बांग्लादेश की दूसरी पारी में भारत की ओर से स्टार स्पिनर आर अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटके। उन्होंने यहां शदमान इस्लाम, मुश्फिकुर रहीम, मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन सिराज और तस्कीन अहमद के विकेट झटके। उनके अलावा रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटककर बांग्लादेश की पारी को पहले सेशन में निपटाने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों स्पिनर के अलावा एक विकेट बुमराह को भी मिला।
दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: Team India ने रचा इतिहास, 92 साल के बाद हासिल किया ये मुकाम
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines