India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। वो जो रूट और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में वो इस सीरीज में इन दोनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
तोड़ सकते हैं जो रूट का ये रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक 483 मैचों में 19234 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर वो बांग्लादेश के खिलाफ 209 और बना लेते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जो रूट पीछे छोड़ देंगे। इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 19442 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: ‘मैं हमेशा लड़ती रहूंगी…’ घर पहुंचते ही Vinesh Phogat ने कही बड़ी बात, पति ने फिर दिखाया गुस्सा
राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड पर भी होगी नजर
रोहित शर्मा की निगाह राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड पर होगी। टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 48-48 शतक बनाए हैं। ऐसे में अगर वो बांग्लादेश के खिलाफ एक और शतक बना देते हैं तो वो राहुल द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का हुआ एलान, देखें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | शतक |
| सचिन तेंदुलकर | 100 शतक |
| विराट कोहली | 80 शतक |
| रोहित शर्मा | 48 शतक |
| राहुल द्रविड़ | 48 शतक |
| वीरेंद्र सहवाग | 38 शतक |
| सौरव गांगुली | 38 शतक |
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| पहला टेस्ट मैच | 19 सितंबर से 23 सितंबर, सुबह 9.30 बजे, चेन्नई |
| पहला टेस्ट मैच | 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, सुबह 9.30 बजे, कानपुर |
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
26 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines