हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: 23 रन की पारी खेलकर भी रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने ये कारनामा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 23 रन ही बना सके। हालांकि अपनी इस छोटी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेल जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। रोहित शर्मा ने पहली पारी में 11 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 23 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी की पहली दो गेंदों पर छक्के मारे थे। इसके साथ ही वो टेस्ट में अपनी पारी की पहली 2 गेंदों पर सिक्स लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

खालिद अहमद की गेंद पर जड़े दो छक्के

टीम इंडिया की पहली पारी के दूसरे ओवर में रोहित शर्मा स्ट्राइक पर आए थे। इस दौरान खालिद अहमद ओवर करने आए थे। रोहित ने उनकी पहली दो गेंदों पर छक्के जड़ते ही यह खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। उनसे पहले ये कारनामा उमेश यादव (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2019), पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013) और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फॉफी विलियम्स (बनाम इंग्लैंड, 1948) कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जायसवाल ने रचा इतिहास, सहवाग के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

विज्ञापन

भारत ने 285 रन के स्कोर पारी घोषित की

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमट गई थी। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन मोमिनुल हक ने बनाए। उन्होंने 194 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 17 चौके और 1 छक्का लगाया।

 

वहीं, टीम इंडिया ने अपनी पारी में 285 रनों पर घोषित कर दी। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। उन्होंने 51 गेंदों पर 72 रन बनाए। उनके अलावा राहुल ने 43 गेंदों में 68 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट मेहदी हसन और शाकिब ने लिए। उन्होंने 4-4 विकेट लिए।

विज्ञापन

 

मुश्किल में बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश की दूसरी पारी में भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दिन का खेल समाप्त होने के समय बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। भारत के लिए दोनों विकेट आर अश्विन ने लिए।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola