Rohit Sharma Masterstroke: कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम कर बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रनों पर समेट दी। इस तरह भारत को 95 रनों का टारगेट मिला, जिसे टीम ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैसे तो भारत की इस खास जीत के हीरो कई खिलाड़ी हैं, लेकिन वो कप्तान रोहित शर्मा ही थे, जिनके एक फैसले ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।
सिर्फ 233 रनों पर सिमट गई बांग्लादेश की टीम
दरअसल जब मैच के शुरुआती तीन दिन बारिश के चलते सिर्फ 35 ओवरों का ही खेल हो पाया था तो उस समय लग रहा था कि यह मैच निश्चित तौर पर ड्रॉ होगा। लेकिन जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो रोहित एक अलग ही माइंडसेट के साथ उतरे थे। उन्होंने सबसे पहले अपने गेंदबाजों में जोश भरते हुए बांग्लादेश को सिर्फ 233 रनों पर समेट दिया। पहले दिन 35 ओवर खेली बांग्लादेश की टीम आगे 40 ओवर भी नहीं खेल पाई और 74.2 ओवरों में ऑलआउट हो गई। इस तरह चौथे दिन में जाकर पहली पारी समाप्त हुई।
ये भी पढ़ें:- काम कर गया रोहित का प्लान! राहुल ने पकड़ा शार्प कैच, देखता रह गया बांग्लादेशी खिलाड़ी
पहली गेंद से रोहित ने दिखाए अपने इरादे
इसके बाद बारी आई टीम इंडिया की, जहां कप्तान रोहित और यशस्वी जायसवाल एक अलग माइंडसेट के साथ उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी बैटिंग से जाहिर कर दिया कि टीम यहां टी-20 स्टाइल में खेलनी वाली है। यहां यशस्वी ने हसन महमूद के पहले ही ओवर में तीन चौके बटोरे। इसके बाद रोहित का नंबर आया, जहां उन्होंने खालिद अहमद का स्वागत लगातार दो छक्कों से किया। इस दौरान रोहित टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सिर्फ ऐसे चौथे बल्लेबाज बने, जिन्होंने अपनी पारी की शुरुआत लगातार दो छक्कों से की हो।
भारत ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
दोनों बल्लेबाजों ने तेज बैटिंग जारी रखी, जिसके दम पर भारतीय टीम ने पचास रन सिर्फ ओवरों में ही बना डाले। यह इस फॉर्मेट में किसी भी टीम का सबसे तेज पचासा था। इसके बाद भारत ने सबसे तेज 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का भी रिकॉर्ड बनाया। टीम इंडिया इस दौरान विकेट भी गंवाती रही, लेकिन इससे बल्लेबाजों को कोई फर्क नहीं पड़ा।
भारत की ओर से जायसवाल ने 72 जबकि केएल राहुल ने 68 रन बनाए। 285 के स्कोर पर जैसे ही आकाश दीप का विकेट गिरा, वैसे ही रोहित ने पारी घोषित करने का साहसिक फैसला लिया। टीम ने इतने रन सिर्फ 34.4 ओवरों में बना डाले। इस तरह टीम ने सिर्फ एक सेशन के खेल में ही बांग्लादेश के खिलाफ 52 रनों की महत्वपूर्ण लीड हासिल कर ली।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: WTC फाइनल पर भारत की नजरें, कानपुर टेस्ट जीतकर होगा तगड़ा फायदा
सिर्फ 146 रनों पर बांग्लादेश ढेर
मैच के चौथे दिन बांग्लादेश ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 26 रन बना लिए थे। पांचवें दिन बांग्लादेश की कोशिश मैच को ड्रॉ कराने पर थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज इसके लिए तैयार थे। कप्तान रोहित ने यहां बुमराह और अश्विन की जोड़ी को लगाया। अश्विन ने पहली पारी के शतकवीर मोमिनुल हक को आउट कर टीम को जल्दी विकेट दिला दिए। इसके बाद जडेजा ने लिटन दास और शाकिब अल हसन को आउट कर बांग्लादेश टीम की कमर तोड़ दी।
मुश्फिकुर का संघर्ष नहीं आया काम
दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने अकेले संघर्ष किया और 37 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश इस तरह 146 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिससे टीम इंडिया को सिर्फ 95 रनों का टारगेट मिला। भारत ने इस टारगेट को बिना किसी परेशानी के आसानी से तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ें;- पाकिस्तान के कप्तान की लाइव बेइज्जती! पत्रकार ने कैमरे के सामने ‘लताड़ा’, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
26 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines