IND vs BAN: टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया की निगाह अब टी20 सीरीज पर टिकी हुई है। टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं। इस मैच में उनके पास कई बड़े कारनामे करने का मौका है। सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में उनके पास बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में धमाल मचाने का मौका है।
सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं ये बड़ा कारनामा
सूर्यकुमार यादव के पास इस मैच में टी20 इंटरनेशनल में रनों के मामले में शोएब मलिक को पीछे छोड़ने का मौका है। सूर्यकुमार यादव ने 71 इंटरनेशनल मैच में 2432 रन बनाए हैं। अपने करियर में सूर्यकुमार यादव ने चार शतक और 20 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं, शोएब मलिक ने टी20 इंटरनेशनल में 124 मैच खेलकर 2435 रन बनाए हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को शोएब मलिक से आगे निकलने के लिए सिर्फ 4 रन बनाने होंगे।
इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में रनों के मामले में डेविड मिलकर से भी आगे निकल सकते हैं। टी20 इंटरनेशनल में डेविड मिलर ने अब तक 125 मैच खेलकर 2437 रन बनाए हैं। उनसे आगे निकलने के लिए सूर्यकुमार यादव को सिर्फ 6 रन बनाने होंगे।
बेहद शानदार रहा है कप्तानी में सूर्या का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है। इसमें से 7 मैच में उन्होंने जीत हासिल की है। इसमें से दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है।
वहीं, भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों देशों के बीच 14 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 13 मैच जीते हैं। एक मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश टी20 सीरीज में टेस्ट मैच में मिली हार का बदला जरूर लेना चाहेगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines