IND vs AUS: भारत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ने 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं। इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ने धमाल मचा दिया। एक समय टीम इंडिया ने 221 पर ही 7 विकेट खो दिए थे और वो ऑस्ट्रेलिया से 253 रनों से पीछे थे। इस दौरान दोनों ने आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी की दम पर टीम इंडिया फॉलोऑन टालने में सफल रही। वहीं, टीम इंडिया ने इस मैच में वापसी कर ली है। हालांकि तीसरे दिन बारिश की वजह से भी मैच में काफी ज्यादा खलल पड़ी थी। ऐसे में चौथे दिन बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
जानें कैसा रहेगा चौथे दिन का मौसम
तीसरे दिन बारिश की वजह से मैच काफी ज्यादा प्रभावित रहा था। ऐसे में फैंस को ये डर सता रहा है कि खराब मौसम की वजह से बचे हुए दो दिनों का खेल खराब हो सकता है। हालांकि उनके लिए एक गुड न्यूज आई है। चौथे दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। Weather.Com के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे दिन का खेल शुरू होने के ठीक एक घंटे बाद बारिश की संभावना 5% है। दोपहर 2 बजे स्थानीय समय के अनुसार बारिश की संभावना 10% है लेकिन पूरे दिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में प्रशंसक पूरे दिन बिना किसी रुकावट के खेल की उम्मीद कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें एक शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
नीतीश रेड्डी ने रचा इतिहास
इस दौरा नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन अपना पहला टेस्ट शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने दस चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 105* (176) रन की शानदार पारी खेली। रेड्डी शुरुआत से ही क्रीज पर शांत और संयमित दिखे। इस दौरान उन्होंने टेस्ट मैच में भी अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखा और अपने शानदार कई शॉट्स लगाए। वह 21 वर्ष और 216 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय भी बन गए। इस लिस्ट में ऋषभ पंत और महान सचिन तेंदुलकर हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
22 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines