IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। ये मैच मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान एमसीजी में खेला जाएगा। ये मैच में टीम इंडिया अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा चौथे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं। वो यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। इस वजह से केएल राहुल की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता है।
टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में हो सकता है बदलाव
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकती है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के फिर से ओपनिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शुभमन गिल की जगह केएल राहुल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में शुभमन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं या उनकी जगह ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। विदेशों में गिल के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। गिल ने भारत के बाहर आखिरी टेस्ट अर्धशतक 2021 में बनाया था।
रोहित शर्मा जूझ रहे हैं खराब फॉर्म से
बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू हुए मौजूदा टेस्ट सीजन में रोहित ने सात मैचों में 11.69 की औसत से सिर्फ 152 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक दर्ज है। इस साल उन्होंने 13 टेस्ट और 24 पारियों में 26.39 की औसत से 607 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 है।
सलामी बल्लेबाज के रूप में है शानदार रिकॉर्ड
बतौर ओपनर 42 टेस्ट में रोहित ने 64 पारियों में 44.01 की औसत से 2,685 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम नौ शतक और आठ अर्द्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 है। वे ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 39 टेस्ट और 67 पारियों में 42.25 की औसत से 2704 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और आठ अर्द्धशतक शामिल हैं।
‘वही करेंगे जो टीम के लिए बेस्ट होगा’
मीडिया से बात करते हुए मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल किया गया था। इस पर रोहित ने कहा था कि हमें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि कौन कहां बल्लेबाजी करेगा। इस पर हमें अभी बात करनी है। मैं बल्लेबाजी क्रम को लेकर यहां पर कुछ नहीं कहूंगा। हम वही करेंगे जो टीम के लिए बेस्ट होगा।”
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
22 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines