IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया के लिए ये दौरा काफी ज्यादा अहम है। अगर टीम इंडिया को WTC के फाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट मैच जीतने पड़ेंगे। वहीं, पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर एक बड़ा हिंट मिला है।
अभ्यास सत्र में साफ हुई तस्वीर
पर्थ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। अभ्यास सत्र के दौरान राहुल ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। इस दौरान वो यशस्वी जायसवाल के साथ नजर आ रहे थे। वो नई गेंद से अभ्यास कर रहे थे। ऐसे में साफ है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें रोहित शर्मा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के दौरान भी राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में ही खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में साफ है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में अजमाना चाह रहा है।
गौतम गंभीर का भी मिल रहा है साथ
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना से होने गौतम गंभीर ने राहुल के नाम का कई बार जिक्र किया था। उन्होंने राहुल की तारीफ की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पर्थ टेस्ट मैच में राहुल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा उनके पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के सिर्फ 3 खिलाड़ी ही ऑस्ट्रेलिया में पर्थ टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसमें एक नाम विराट कोहली का है। जबकि उनके आलावा पंत और राहुल भी पर्थ में चुके हैं। राहुल ने पर्थ में सिर्फ एक ही मैच खेला है। इस मैच में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वो पारियों को मिलाकर सिर्फ 2 रन ही बना पाए थे।
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
25 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
49 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines