India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के शुरू होने से पहले सभी चौंक गए, जब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर रोहित शर्मा नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टॉस के लिए उतरे। उन्होंने टॉस जीता और फ्रेश दिख रही एससीजी पिच पर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित के इस फैसले ने सभी के मन में कई सवाल पैदा किए। बुमराह ने बताया कि रोहित ने खुद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट से बाहर होने का फैसला किया है।
बुमराह ने की रोहित की तारीफ
दुनिया के नंबर वन गेंदबाज ने फैंस को यह भी याद दिलाया कि रोहित का निस्वार्थ फैसला भारतीय खेमे में एकता का प्रमाण है, जिस पर एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद कई रिपोर्ट्स द्वारा सवाल उठाए गए थे। बुमराह ने कहा, ‘हमारे कप्तान ने मैच से खुद हटने का फैसला किया है। टीम में कोई स्वार्थी नहीं है। उनका यह फैसला हमारी टीम की एकजुटता को दर्शाता है।’
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से क्यों हुई रोहित शर्मा की छुट्टी? जसप्रीत बुमराह कर रहे कप्तानी
रोहित की जगह गिल को मौका
सिडनी टेस्ट के लिए रोहित की जगह शुभमन गिल को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पिछले मैच से बाहर किए गए दाएं हाथ के बल्लेबाज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, जबकि केएल राहुल फिर से यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे। मैच के लिए भारत को बॉलिंग यूनिट में एक और बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। तेज गेंदबाज आकाश दीप पीठ की चोट के कारण सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया, जो सीरीज का अपना पहला मैच खेले रहे हैं।
उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे- बुमराह
बुमराह ने आगे कहा, ‘हमने इस सीरीज में वाकई बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। पिछला मैच काफी रोमांचक रहा। उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। ऐसा लग रहा है कि पिच पर थोड़ी घास है। पिच पर बहुत ज्यादा दिक्कतें नहीं हैं। जाहिर है कि नई गेंद के साथ चुनौती होगी, लेकिन अगर आप आगे बढ़ते हैं तो यह हमेशा बैटिंग के लिए अच्छी पिच होती है।’
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित के बाद टेस्ट में कौन बनेगा परमानेंट कप्तान? इन 3 में से एक नाम पर लगेगी मुहर!
संबंधित खबरें
ICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
16 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
24 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
37 mins agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
2 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
2 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines