Rohit Sharma

IND vs AUS: रोहित के बाद टेस्ट में कौन बनेगा परमानेंट कप्तान? इन 3 में से एक नाम पर लगेगी मुहर!

रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप किया जा सकता है। माना जा रहा है रोहित का टेस्ट करियर भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ खत्म हो जाएगा।

Team India Test Captaincy: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो मेलबर्न में हिटमैन ने अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेल लिया है। यानी रोहित को क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कहने के लिए फेयरवेल मैच भी नहीं मिलेगा। सीरीज के आखिरी टेस्ट में रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि रोहित के बाद अब टेस्ट में अगला परमानेंट कप्तान कौन होगा?

विज्ञापन

टेस्ट में कप्तानी हासिल करने की रेस में सबसे आगे जसप्रीत बुमराह का नाम चल रहा है। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया को यादगार जीत भी दिलाई थी। बेहतरीन गेंदबाजी के साथ-साथ बुमराह की कप्तानी में भी दमखम नजर आया है।

विज्ञापन

वहीं, केएल राहुल के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है। राहुल इससे पहले कुछ मैचों में टीम की बागडोर संभाल चुके हैं। बुमराह और राहुल के अलावा शुभमन गिल भी वो नाम हैं, जिन्हें अगले टेस्ट कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। गिल की उम्र अभी काफी कम है, ऐसे में वह लंबे समय तक टीम की कमान संभाल सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ