इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 101 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल की ओर बड़ा कदम बढ़ा दिया है. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 320 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 218 रन ही ढेर हो गई. अफगानिस्तान के लिए बाहिर शाह ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि फैसल शिनोजादा ने 46 रन बनाए. बाकी टीम को कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका. भारत की ओर से निशांत संधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, यश ठाकुर ने 2 विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज, विप्रज निगम, सुर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली.
RESULT | INDIA A WON BY 101 RUNS 🚨Not the result we were hoping for, as the India A side took the game by 101 runs. 👍#afghanabdalyan | #gloriousnationvictoriousteam | #e& – Go for More | #supercola – Share the Love pic.twitter.com/nusQVF0jeT
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 17, 2026









