Imad Wasim Supports Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जिस तरह से शानदार प्रदर्शन किया, वो पूरी दुनिया ने देखा. अब शायद यही वजह है कि दुनिया में भारतीय टीम की तारीफ हो रही है. हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन इमाद वसीम ने अपने ही देश के लोगों को भारत की तारीफ करते हुए बड़ी हिदायत दी है. उनका बयान चर्चा में है.
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की भारत की तारीफ
इमाद वसीम ने पाकिस्तान के एक टीवी कार्यक्रम में बात करते हुए कहा "हम अक्सर लोगों को यह कहते सुनते हैं कि अंपायर भारत का पक्ष लेते हैं या वे स्पिन-अनुकूल पिचें तैयार करते हैं, लेकिन आपको यह मानना होगा कि इस टूर्नामेंट में पिचें बहुत संतुलित थीं. कभी-कभी परिस्थितियां भारत के खिलाफ भी थीं, लेकिन फिर भी वे एक प्रभावशाली प्रदर्शन करने में कामयाब रहे". वसीम का मानना है कि भारतीय टीम काफी मजबूत है इसलिए उसकी तारीफ करनी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा "इसलिए हमें हमेशा नुक्ताचीनी नहीं करनी चाहिए या यह दावा नहीं करना चाहिए कि भारत बचने का रास्ता ढूंढ रहा है. एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते, हमें उनके प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए और इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि क्रिकेट के लिहाज से वे पाकिस्तान से और कई अन्य टीमों से कहीं बेहतर हैं."
वसीम ने उन लोगों को जवाब दिया है जो भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी बुराई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम को कम आंका था. उनका मानना था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक में नहीं जा पाएगी. जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई तो उन्होंने फाइनल में टीम इंडिया की हार की भविष्यवाणी कर दी. लेकिन भारत ने अपने प्रदर्शन से मोहम्मद आमिर को करार जवाब दिया और खिताब भी जीता.
Imad Wasim Supports Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जिस तरह से शानदार प्रदर्शन किया, वो पूरी दुनिया ने देखा. अब शायद यही वजह है कि दुनिया में भारतीय टीम की तारीफ हो रही है. हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन इमाद वसीम ने अपने ही देश के लोगों को भारत की तारीफ करते हुए बड़ी हिदायत दी है. उनका बयान चर्चा में है.
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की भारत की तारीफ
इमाद वसीम ने पाकिस्तान के एक टीवी कार्यक्रम में बात करते हुए कहा “हम अक्सर लोगों को यह कहते सुनते हैं कि अंपायर भारत का पक्ष लेते हैं या वे स्पिन-अनुकूल पिचें तैयार करते हैं, लेकिन आपको यह मानना होगा कि इस टूर्नामेंट में पिचें बहुत संतुलित थीं. कभी-कभी परिस्थितियां भारत के खिलाफ भी थीं, लेकिन फिर भी वे एक प्रभावशाली प्रदर्शन करने में कामयाब रहे”. वसीम का मानना है कि भारतीय टीम काफी मजबूत है इसलिए उसकी तारीफ करनी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा “इसलिए हमें हमेशा नुक्ताचीनी नहीं करनी चाहिए या यह दावा नहीं करना चाहिए कि भारत बचने का रास्ता ढूंढ रहा है. एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते, हमें उनके प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए और इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि क्रिकेट के लिहाज से वे पाकिस्तान से और कई अन्य टीमों से कहीं बेहतर हैं.”