ICC Womens World Cup 2025: इस साल के अंत में आईसीसी महिला विश्व कप का आगाज भारत में होगा। जिसके लिए क्वालिफायर मैच खेले जा रहे हैं। बीते दिन वेस्टइंडीज और थाइलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने महज 10.5 ओवर में ही जीत लिया था, लेकिन इस जीत के बाद भी वेस्टइंडीज की खिलाड़ी मैदान में फूट-फूटकर रोती हुईं दिखाई दीं। आखिर मैच जीतने के बाद भी क्यों रोई वेस्टइंडीज की टीम, चलिए हम आपको बताते है।
जीतकर भी क्यों रोई टीम?
19 अप्रैल को लाहौर में वेस्टइंडीज और थाइलैंड के बीच विश्व कप क्वालिफायर मैच खेला गया। इस मैच में थाइलैंड ने 166 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज ने इस मैच को 10.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था। दरअसल नेट रनरेट के हिसाब से मैच जीतकर भी वेस्टइंडीज की टीम महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। इस मैच में वेस्टइंडीज ने 10.4 ओवर में 162 रन बना लिए थे, इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर वेस्टइंडीज को 1 चौका और 1 छक्का चाहिए था।
हालांकि छक्का लग गया था और छक्का लगने के साथ ही टीम मैच भी जीत गई थी। अगर पहले चौका लगता तो फिर टीम का स्कोर 10.5 ओवर में 166 होता यानी स्कोर बराबर होता और आखिरी गेंद पर फिर छक्का लगाकर वेस्टइंडीज न सिर्फ जीत हासिल करती बल्कि नेट रनरेट भी बेहतर कर लेती। ऐसें जीत के बाद भी वेस्टइंडीज की खिलाड़ी मैदान पर फूट-फूटकर रोती हुईं दिखाईं दीं।
बांग्लादेश ने किया क्वालिफाई
वेस्टइंडीज की थाइलैंड पर जीत के साथ बांग्लादेश की टीम आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के लिए क्वालिफाई कर गई, क्योंकि बांग्लादेश का नेट रनरेट वेस्टइंडीज से ज्यादा था। बांग्लादेश का नेट रनरेट +0.639 तो वही वेस्टइंडीज का नेट रनरेट +0.626 का रहा। दोनों टीमों के नेट रनरेट में महज 0.0134 का ही अंतर रहा।
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी ने बनाया गूगल के सीईओ को अपना दीवाना, 14 वर्षीय बैटर की बैटिंग देख सुंदर पिचाई बोले- वाह क्या शानदार डेब्यू
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
17 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
27 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines