ICC T20 Ranking: बाबर आजम बन सकते हैं नंबर-1, सूर्यकुमार यादव की बादशाहत पर खतरा

ICC T20 Ranking: बाबर आजम (Babar Azam) ने टी-20 रैंकिंग में छलांग लगाई है। अब वे सूर्यकुमार यादव के करीब पहुंच गए हैं।

ICC T20 Ranking Babar Azam SuryaKumar Yadav

ICC T20 Ranking Babar Azam SuryaKumar Yadav

ICC T20 Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से लेटेस्ट टी-20 रैंकिंग जारी कर दी गई है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बाबर आजम को गुड न्यूज मिली है। उन्होंने टॉप-10 की रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाई है। वह अब टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बनने के करीब पहुंच गए हैं। इसी के साथ भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बादशाहत पर खतरा मंडरा गया है।

सूर्यकुमार यादव के करीब पहुंचे बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली है। वह इस सीरीज में पाकिस्तान के टॉप स्कोरर थे। पांचवें टी-20 में उन्होंने अर्धशतक बनाया था। उन्होंने चार पारियों में 125 रन बनाए। इस प्रदर्शन का उन्हें फायदा हुआ है। ICC T20I बल्लेबाज रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज सूर्यकुमार यादव से अंतर को कम कर दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर गावस्कर का रिएक्शन, इस खिलाड़ी के ना होने से हैरान

विज्ञापन

98 रेटिंग पॉइंट्स का अंतर

इस प्रदर्शन के बाद बाबर आजम बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनकी रेटिंग कुल 10 अंक बढ़कर 763 हो गई है। सूर्यकुमार यादव बाबर आजम से अब केवल 98 रेटिंग पॉइंट्स आगे हैं। सूर्या के पास कुल 861 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

विज्ञापन

बाबर के साथ ही फखर जमां को भी लेटेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। फखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 104 रन बनाए थे। इसके दम पर उन्हें 10 स्थानों का फायदा मिला है। वह अब 62वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी को भी फायदा

टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट को भी फायदा हुआ है। टिम सीफर्ट ने 144.06 की शानदार स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए थे। इसके बाद वह सात स्थानों की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को फायदा हुआ है। वह तीन पायदान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शाहीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार मैचों में आठ विकेट चटकाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ