T20 WC 2024: टीम इंडिया के सेलेक्शन पर गावस्कर का रिएक्शन, इस खिलाड़ी के ना होने से हैरान

T20 WC 2024 Team Sunil Gavaskar: सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर बयान दिया है। उन्होंने एक खिलाड़ी के न होने पर हैरानी जताई है।

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar

T20 WC 2024 Team Sunil Gavaskar: अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है। जिसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ फैंस और पूर्व खिलाड़ी केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़ को टीम में ना लेने और रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल करने पर चौंक रहे हैं।

विज्ञापन

टी नटराजन को मिलनी चाहिए थी जगह

इसी बीच सुनील गावस्कर ने भी टी20 स्क्वाड को लेकर बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि सनराजइर्स हैदराबाद के लेफ्ट हैंड पेसर टी नटराजन को टीम में ना लेना बेहद हैरानी से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद थी कि वो टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा होंगे। इस आईपीएल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। नटराजन ने 7 मैचों में किफायती गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट लिए हैं। वह शुरुआती और डेथ ओवर्स के खतरनाक गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

“ये टीम भी ठीक है” 

हालांकि सुनील गावस्कर ने BCCI की तरफ से घोषित टीम को भी सही टीम बताया है। उन्होंने कहा कि ये टीम भी ठीक है। टीम में जितने भी खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है, वो सभी अनुभवी हैं। इसलिए कोई भी परेशानी वाली बात नहीं है। इसके अलावा चौथे गेंदबाज के रूप में भारत के पास हार्दिक पांड्या भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

स्पिनरों को मिलेगी मदद

गावस्कर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि यही वजह होगी जो चयनकर्ताओं ने 4 स्पिनरों को टीम के लिए चुना है। वैसे भी सभी जानते हैं कि वेस्टइंडीज की पिचों पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों को मदद ज्यादा मिलेगी। साथ ही आईपीएल में देखने को मिला है कि गेंद जितनी धीमी होती है, उतना ही बैटर को शॉट लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

यही कारण है टीम में एक एक्स्ट्रा स्पिनर को रखा गया है। टीम इंडिया में 4 स्पिनर्स अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लिया। जबकि जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के रूप में टीम को अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ