IPL 2024: पहले हार, फिर BCCI की मार; हार्दिक पांड्या पर मंडराया बैन का खतरा

IPL 2024 Hardik Pandya Fined: मुंबई इंडियंस को अपने 10वें मुकाबले में लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने जुर्माना ठोका है। अब पांड्या पर बैन होने का खतरा भी मंडराने लगा है।

ipl 2024 hardik pandya fined Slow over rate mumbai indians

ipl 2024 hardik pandya fined Slow over rate mumbai indians

IPL 2024 Hardik Pandya Fined: आईपीएल 2024 में 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को लखनऊ ने 4 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। टीम पर अब प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं मैच हारने के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई द्वारा सजा मिली है। जिसके बाद अब पांड्या पर एक मैच में बैन होने का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन

BCCI ने हार्दिक पर ठोका जुर्माना

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी थी। जिसके बाद लखनऊ ने इस आसान से लक्ष्य को 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वहीं इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। जिसके बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले एक बार और मुंबई की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था। अब हार्दिक पर ये दूसरी बार जुर्माना लगा है। वहीं अगर तीसरी बार फिर से मुंबई दोषी पाई जाती है तो फिर कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लग सकता है।

विज्ञापन

टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी लगा जुर्माना

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने के बाद सिर्फ हार्दिक पांड्या पर ही नहीं बल्कि पूरी टीम के खिलाड़ियों को सजा मिली है। हार्दिक के अलावा टीम के बाकी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25-25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

मुंबई को मिली 7वीं हार

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। जिसके बाद टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। अभी तक इस सीजन मुंबई की टीन 10 मैच खेल चुकी है, जिसमें टीम को 7 में हार और 3 मैचों में जीत मिली है। अब मुंबई के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना काफी कठिन होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ