Pakistan Slow Over Rate: न्यूजीलैंड के हाथों पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को मिली हार पर आईसीसी ने नमक छिड़कने का काम किया है। पाकिस्तान पर स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना ठोका गया है। पहले वनडे में पाकिस्तान को कीवी टीम के हाथों 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है। पहले वनडे में न्यूजीलैंड से मिले 345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई थी।
पाकिस्तान टीम पर लगा जुर्माना
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार का दर्द पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए और बढ़ गया है। आईसीसी ने रिजवान की सेना पर स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। टीम को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का दोषी पाया गया है। कप्तान रिजवान ने गलती को स्वीकार किया है। पहले वनडे मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 344 रन लगाए थे। टीम की ओर से मार्क चैपमेन ने 132 रन की लाजवाब पारी खेली थी। वहीं, डेरिल मिचेल ने 76 रन का योगदान दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 271 रन बनाकर ढेर हो गई थी।
22 रन बनाकर गंवाए 7 विकेट
345 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम एक समय पर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी। बाबर आजम क्रीज पर सेट थे। हालांकि, इसके बाद अचानक से टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया। बाबर 78 रन बनाकर जब आउट हुए, तो टीम का स्कोर 249 रन था। इसके बाद बल्लेबाजों में मानो पवेलियन लौटने की होड़ से मच गई और देखते ही देखते पाकिस्तान की पूरी टीम 271 पर सिमट गई। पाकिस्तान ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 22 रन बनाकर गंवा दिए।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
51 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines