IND vs AUS: सीमित ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के टक्कर में फिलहाल कोई दूसरी टीम नहीं नजर आ रही है। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा की मौजूदगी टीम इंडिया को बहुत अच्छा बैलेंस देती है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा ने एक बहुत बड़ा फैसला किया। जिसके कारण ही अब टीम इंडिया को एक और मैच विनर खिलाड़ी मिल गया है।
गौतम गंभीर और रोहित शर्मा ने बदल दी इस खिलाड़ी की किस्मत
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया ने अक्षर पटेल को नंबर 5 पर बल्लेबाजी कराने का फैसला किया। कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के इस फैसले के कारण अब अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए बड़े मैच विनर बन गए हैं। पटेल अब गेंद के साथ ही साथ बल्ले से भी लगातार अहम योगदान दे रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पटेल ने गेंद के साथ ग्लेन मैक्सवेल का अहम विकेट झटका। उसके बाद नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 27 रन बनाए। भले ही ये पारी छोटी हो लेकिन अहम मौके पर आई है। अक्षर इसके साथ ही बतौर फील्डर भी टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं।
लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं अक्षर पटेल
सेमीफाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों का जलवा दिखाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने बल्ले के साथ 42 रन बनाए तो वहीं गेंद के साथ भी 32 रन देकर 1 विकेट झटका। पाकिस्तान के खिलाफ अक्षर 3 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं गेंद के साथ उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भी अक्षर पटेल ने 2 विकेट अपने नाम किया था। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी इस खिलाड़ी ने मध्यक्रम में आकर शानदार बल्लेबाजी और गेंद के साथ भी जरूरत के समय विकेट चटकाया।
ये भी पढ़ें: कई महीनों से नहीं मिली है शाकिब अल हसन को सैलरी, जानें क्या है कारण?
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
24 mins agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इन दिन होगा भारत का पहला मैच, यहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
28 mins agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
30 mins agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 hr agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
4 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines