हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: नॉकआउट मैचों में टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन जाते हैं स्टीव स्मिथ, 2 बार तोड़ चुके हैं भारतीय फैंस का सपना

IND vs AUS: सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस को ट्रेविस हेड का डर सता रहा था। ऑस्ट्रेलिया की पारी के शुरुआत में हेड का डर नजर भी आ रहा था, लेकिन असल में स्टीव स्मिथ टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए।

विज्ञापन
steve smith

IND vs AUS: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थी। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फैंस को ट्रेविस हेड का डर सता रहा था। ऑस्ट्रेलिया की पारी के शुरुआत में हेड का डर नजर भी आ रहा था, लेकिन असल में स्टीव स्मिथ टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए। इस मुकाबले से पहले 2 बार स्मिथ भारतीय फैंस का दिल तोड़ चुके हैं।

स्टीव स्मिथ को नॉकआउट में पसंद है टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। मात्र 4 रनों पर पहला विकेट गंवाने के बाद स्मिथ मैदान पर उतरे। जिसके बाद उन्होंने पहले ट्रेविस हेड के साथ अच्छी पार्टनरशिप की और उसके बाद एलेक्स कैरी का भी साथ दिया। स्मिथ ने 96 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था।

विज्ञापन

स्मिथ की इस पारी के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम 264 रन बनाने में सफल रही। वनडे विश्व कप 2015 के सेमीफाइनल में भी स्मिथ ने अपनी टीम के लिए 105 रनों की पारी भारत के खिलाफ खेली थी। इसके अलावा WTC फाइनल 2023 में भी स्मिथ के बल्ले से भारत के खिलाफ 163 रनों की पारी आई थी। इन आंकड़ों को देखें तो साफ नजर आता है की स्मिथ को भारत के खिलाफ रन बनाना पसंद है।

बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं स्मिथ

टीम इंडिया के खिलाफ ही नहीं बल्कि लगभग हर बड़े मैच में स्टीव स्मिथ के बल्ले से रनों का बारिश देखने को मिलती है। वनडे विश्व कप 2015 के क्वार्टर फाइनल में स्मिथ ने 65 रन बनाए थे। वहीं इसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भी स्टीव स्मिथ के बल्ले से नाबाद 56 रन देखने को मिले थे। वनडे विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भी स्मिथ ने अपनी टीम के लिए 85 रनों की बेहद अहम पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया टीम जब भी मुश्किल में नजर आती है, तो स्मिथ जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: दुबई में पलटना होगा टीम इंडिया को इतिहास, ‘चमत्कारी’ प्रदर्शन से ही मिलेगा फाइनल का टिकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola