ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करने वाला है। ऐसे में टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया है। जिसके बाद पाकिस्तान लगातार भारतीय टीम को बुलाने के लिए नई-नई चाल चल रहा है।
पाकिस्तान यहां तक कह चुका है कि अगर टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए यहां नहीं आता है तो विश्व कप 2026 खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम भी भारत नहीं जाएगी। वहीं अब पाकिस्तान ने टीम इंडिया को नई गीदड़भभकी देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से बड़ी मांग कर दी है।
पाकिस्तान की नई चाल
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि अगर भारत सरकार टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से मना करती है तो फिर एक पत्र लिखित में होना चाहिए। जिसके बाद ये पत्र बीसीसीआई को आईसीसी को देना होगा। अब इसको लेकर आने वाले दिनों में आईसीसी एक बैठक कर सकती है। जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी शामिल हो सकते हैं। जिसमें आईसीसी टीम इंडिया के शेड्यूल को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है।
हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में भी नहीं पाकिस्तान
भारत की तरफ से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर हाइब्रिड मॉडल की मांग की गई, लेकिन पाकिस्तान अब हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में भी नहीं है। पाकिस्तान चाहता है कि टीम इंडिया वहां जाए और सभी मैच पाकिस्तान में ही खेले। इससे पहले एशिया कप 2023 के दौरान भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल लागू किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।
ये भी पढ़ें:- बिगड़ैल खिलाड़ियों की हरकतों से तंग हुआ ये क्रिकेट बोर्ड, टीम के पूर्व कप्तान को कुछ यूं दी चेतावनी
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: 10 दिन में दूसरी बार आमने-सामने दोनों टीमें, सामने आया पूरा शेड्यूल; यहां फ्री में देखें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines