बिगड़ैल खिलाड़ियों की हरकतों से तंग हुआ ये क्रिकेट बोर्ड, टीम के पूर्व कप्तान को कुछ यूं दी चेतावनी

Shaheen Shah Afridi Misconduct: पाकिस्तान टीम में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल में ही शाहीन अफरीदी पर कोचों और सपोर्ट स्टॉफ से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगे थे। इसको लेकर बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने प्लेयर्स को वार्निंग दी है।

arvind (73)

Shaheen Shah Afridi Misconduct: पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर से विवादों की वजह से चर्चा में हैं। टीम का प्रदर्शन इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी कुछ खास नहीं था।टीम को यूएसए जैसी टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही पीसीबी लगातार कड़े फैसला ले रही है। इसी बीच खबर आई थी कि टीम के स्टार खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी ने कोचों और सपोर्ट स्टॉफ से दुर्व्यवहार किया है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी है।

विज्ञापन

मोहसिन नकवी ने कही ये बात

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अनुशासन पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अनुशासन का उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ नो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाई जाएगी। टीम मैनेजमेंट को ग्रुपबाजी खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करें। खिलाड़ियों का टीम में ही ग्रुप बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

गैरी कर्स्टन ने लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले खबर आई थी कि पकिस्तान टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने शाहीन अफरीदी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। टी20 विश्व कप मिली हार के बाद भी उन्होंने कुछ इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि टीम के खिलाड़ियों में कोई एकता नहीं है। कोच टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस से भी खुश नहीं थे। तब उन्होंने खिलाड़ियों को कहा था कि फिटनेस और एकता को खास महत्व देने की जरूरत है।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहले दौरे हो गए थे बाहर

पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम को USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा भारत के खिलाफ भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टीम पहले राउंड से ही बाहर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ