T20 World Cup को लेकर ICC का बड़ा फैसला, 2030 में इतनी टीमों के बीच होगा मुकाबला

T20 World Cup: क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी ने अपनी एनुअल कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा फैसला लिया है। जिससे क्रिकेट का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Womens T20 World Cup ICC

Womens T20 World Cup ICC

T20 World Cup: हाल ही में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। अब भारत की महिला टीम भी अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है। फिलहाल टीम इंडिया एशिया कप खेल रही है। उसके बाद टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। हालांकि बांग्लादेश में स्थिति चिंताजनक है, इसलिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसकी समीक्षा करने का फैसला लिया है। इसके लिए एक पैनल का गठन किया गया है। आईसीसी ने इसके साथ ही एक और बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर किया बड़ा फैसला

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार, ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ICC ने 2030 में महिला T20 विश्व कप को 16 टीमों तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में इस पर फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2009 में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। ये टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण था। इसके बाद 2016 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई। इस बार भी अक्टूबर में 10 टीमें ही हिस्सा लेंगी। जबकि 2026 में 12 टीमें प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी। इसके लिए क्वालिफिकेशन की कटऑफ डेट सामने आई है। ये 31 अक्टूबर 2024 है। इसके बाद 2030 में टीमों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी।

विज्ञापन

भारतीय टीम तैयार

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में छह बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम ने अब तक एक भी बार वर्ल्ड कप नहीं जीता है। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज ने एक-एक बार ये खिताब जीता है। टीम इंडिया अब हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में अपने पहले खिताब के लिए तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन

6 अक्टूबर को होगा भारत बनाम पाकिस्तान  

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में महिला टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप में पहला मैच न्यूजीलैंड से 4 अक्टूबर को खेलेगी। जबकि भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ