Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
U19 Women’s Asia Cup 2024: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने में अभी काफी ज्यादा समय है। फैंस की निगाह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर टिकी हुई है। हालांकि अभी ये मैच होने में काफी समय है। लेकिन फैंस को भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस हफ्ते ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। ये मुकाबला संडे (15 दिंसबर) को एसीसी महिला अंडर-19 एशिया कप 2024 में होगा।
पहली बार एसीसी महिला अंडर-19 एशिया कप 2024 का आयोजन हो रहा है। ये टूर्नामेंट 15 दिसंबर से मलेशिया के कुआलालंपुर में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मेजबान मलेशिया और नेपाल के साथ चार एशियाई फुल मेंबर टीम शामिल हैं। बांग्लादेश, भारत, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें इस टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश करेंगे। ग्रुप ए में बांग्लादेश, मलेशिया और श्रीलंका हैं जबकि ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान और नेपाल हैं।
The Girls in Blue are ready to take on Asia, led by the dynamic Niki Prasad! With her sharp leadership and a squad brimming with talent, the team is set to make their mark! 🇮🇳#ACC #ACCWomensU19AsiaCup pic.twitter.com/9HSDG3WZvE
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) December 12, 2024
---विज्ञापन---
भारतीय अंडर-19 टीम: निक्की प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमालिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, परुणिका सिसोदिया, केसरी द्रिथी, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, नंदना एस।
स्टैंडबाई: हर्ले गाला, हैप्पी कुमारी, जी काव्या श्री, गायत्री सुरवासे
नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: प्राप्ति रावल।
जोफिशन अय्याज (कप्तान), अरीशा अंसारी, फिजा फियाज, महम अनीस, रवेल फरहान, कोमल खान, वसीफा हुसैन, अलीसा मुख्तियार, क़ुरतुलैन, रोजिना अकरम, तैयबा इमदाद, फातिमा खान, हनिया अहमर, महनूर जेब, शाहर बनो।
रविवार, 15 दिसंबर
सोमवार, 16 दिसंबर
मंगलवार, 17 दिसंबर
बुधवार, 18 दिसंबर
गुरुवार, 19 दिसंबर
शुक्रवार, 20 दिसंबर
रविवार, 22 दिसंबर
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।