---विज्ञापन---

हाइब्रिड मॉडल में ही खेली जाएगी Champions Trophy, आईसीसी ने लगाई मुहर, पीसीबी की शर्त हुई मंजूर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में की किया जाएगा। आईसीसी और पीसीबी के बीच डील डन हो गई है।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में की किया जाएगा। आईसीसी और पीसीबी के बीच डील डन हो गई है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शर्त को भी आईसीसी ने स्वीकार कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल फरवरी में होना है। पाकिस्तान की टीम साल 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेलने के लिए भारत नहीं आएगी। पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के अपने मुकाबले कोलंबो में खेलेगी। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसके बाद पड़ोसी मुल्क ने इसको लेकर काफी नाराजगी जाहिर की थी और टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में करने से इनकार कर दिया था।

---विज्ञापन---

हाइब्रिड मॉडल में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

आईसीसी और पीसीबी के बीच चैंपियंस ट्ऱॉफी को लेकर बात बन गई है। टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जाएगा। आजतक के स्पोर्ट्स एडिटर विक्रांत गुप्ता के ट्वीट के अनुसार, टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। बीसीसीआई और पीसीबी के बीच यह भी तय हुआ है कि पाकिस्तान टीम साल 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएगी। पड़ोसी मुल्क अपने मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो शहर में खेलेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार अपनी जिद छोड़ते हुए आईसीसी की बात मान ली है।

पीसीबी ने मान ली हार

बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया को पाकिस्तान ना भेजने के फैसले की पीसीबी ने जमकर निंदा की थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना था कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हर हाल में पाकिस्तान में ही होगा। हालांकि, आईसीसी और बीसीसीआई के आगे पीसीबी ने आखिरकार हार मान ली है। टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में तय होने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान भी जल्द किया जा सकता है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट की शुरुआत फरवरी के अंत में हो सकती है। साल 2017 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इंग्लैंड ने थी, जहां पाकिस्तान की टीम भारत को हराकर चैंपियन बनी थी।

First published on: Dec 13, 2024 07:17 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola