---विज्ञापन---

खेल

ICC की बांग्लादेश पर नजर, छिन सकती है T20 WC की मेजबानी

Womens T20 World Cup 2024: महिला विश्व कप का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा। बांग्लादेश इसका मेजबान है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Womens T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में इन दिनों चिंताजनक हालात बने हुए हैं। जगह-जगह हिंसा हो रही है। यहां सरकारी नौकरियों में लागू आरक्षण को बदलने की मांग की जा रही है। बांग्लादेश में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को 30 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। छात्र इसे हटाकर मेरिट से नौकरियां देने की डिमांड कर रहे हैं। छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने हिंसा की आग भड़का दी है। इसकी वजह से 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। हिंसा भड़कने के बाद बांग्लादेश में जगह-जगह कर्फ्यू लगा दिया गया है। ढाका में सेना की गश्त जारी है।

बढ़ गई वर्ल्ड कप को लेकर चिंता

बांग्लादेश के इन हालातों की वजह से क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन वर्ल्ड कप को लेकर चिंता बढ़ गई है। बांग्लादेश में इस साल विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने इस बारे में न्यूज एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में कहा कि हम बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हमारे पास दुनियाभर में स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी है। कहा जा रहा है कि अगर बांग्लादेश में हालात ऐसे ही बने रहे तो सुरक्षा कारणों से इसकी मेजबानी भी छीनी जा सकती है।

---विज्ञापन---

3 अक्टूबर से होगी शुरुआत 

आपको बता दें कि बांग्लादेश में महिला टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से 4 अक्टूबर को होगा। जबकि भारत-पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को महामुकाबला होगा। इसका फाइनल 20 अक्टूबर को किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं सबसे ज्यादा टाइटल

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में छह बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार टाइटल अपने नाम किया है। जबकि भारतीय टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं उठा पाई है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगा। फिलहाल 8 देश श्रीलंका के दांबुला में महिला एशिया कप खेल रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्रिकेट मैच देखने पहुंची लोमड़ी! खिलाड़ी रह गए दंग, फैंस के चेहरे पर आ गई हंसी, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: शमर जोसेफ का हाहाकार, छक्के से ठोक तोड़ डाली स्टेडियम की छत, दर्शकों पर गिरा मलबा 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्ट इंडीज ने कर दिया कमाल, 11वें नंबर के बल्लेबाज ने निकाली बैजबॉल की हवा 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल

First published on: Jul 20, 2024 07:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola