Champions Trophy 2025 Rohit Sharma

Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, इन 15 खिलाड़ियों पर नजर

Champions Trophy 2025 Team India Probable Squad: चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा कप्तान होंगे। इसके साथ ही स्क्वाड में विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर को जगह मिल सकती है।

Champions Trophy 2025 Team India Probable Squad: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है। भारतीय टीम 27 जुलाई से टी-20 और 2 अगस्त से वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तान रहेंगे। वहीं विराट कोहली को भी जगह मिली है। वनडे सीरीज इसलिए भी खास होगी क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए टीम इंडिया के पास काफी कम समय बचा है। ऐसे में टीम इंडिया के स्क्वाड के सिलेक्शन को लेकर भी इसी सीरीज से कुछ खिलाड़ी निकल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा को मिल सकती है जगह

रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ ही शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर के साथ ही कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। रवींद्र जडेजा भी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के दावेदार होंगे। जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ जगह नहीं मिली है। उन्हें लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा है कि जडेजा को ड्रॉप नहीं किया गया है। वह हमारी प्लानिंग में शामिल हैं। उन्हें श्रीलंका दौरे के बाद टेस्ट सीरीज में जगह दी जा सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी में और किस-किस खिलाड़ी को जगह मिल सकती है?

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ