ICC: आईसीसी ने साल 2024 की वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में दुनिया के कई खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने बीते साल धमाल का प्रदर्शन किया है। आईसीसी ने अपनी टीम में कुल 3 भारतीय खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। इन तीनों खिलाड़ियों ने साल 2024 में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाया था।
आईसीसी ने किया बेस्ट टीम का ऐलान
आईसीसी ने वर्ल्ड बेस्ट टीम में यशस्वी जायसवाल के अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह दी है। इसके अलावा बेन डकेट और केन विलियमसन को भी मौका मिला है। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में जो रूट और हैरी ब्रूक के अलावा जेमी स्मिथ को शामिल किया गया है। इसके अलावा श्रीलंकाई खिलाड़ी कामिंदु मेंडिस ने भी अपनी जगह विश्व बेस्ट टेस्ट टीम में बनाई है। टीम की कमान पैट कमिंस को सौंपी गई है। उनके अलावा मैट हेनरी को भी तेज गेंदबाज के रूप में मौका मिला है।
आईसीसी द्वारा चुनी गई बेस्ट टेस्ट टीम
यशस्वी जायसवाल, बेन डकेट,केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, कामिंदु मेंडिस, जेमी स्मिथ, रवींद्र जडेजा, पैट कमिंस, मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह।
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए यादगार रहा साल 2024
यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में साल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा को पूरी दुनिया के सामने दिखाया। इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2024 की शुरुआत में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद जायसवाल ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार बल्लेबाजी की। जायसवाल ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी शतक जमाकर पूरी दुनिया को संदेश दे दिया कि वह किसी भी परिस्थति में रन बनाने के लिए तैयार हैं।
वहीं बात जसप्रीत बुमराह की करें तो उनके लिए भी साल 2024 यादगार रहा। तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं रवींद्र जडेजा ने भी साल 2024 में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस ऑलराउंडर पर रोहित शर्मा ने ज्यादा भरोसा नहीं जताया। इन 3 खिलाड़ियों ने आईसीसी की बेस्ट टेस्ट टीम में जगह बनाकर भारत का मान बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें दूसरे टी20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
7 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
40 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
1 hr agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
5 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines