हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: चैंपियन बनने वाली टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानें पहले सीजन से लेकर अब तक का पूरा डिटेल्स

IPL 2025: आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलने वाला है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

IPL 2025 prize money: आईपीएल 2025 का घमासान जारी है। आईपीएल 2025 प्लेऑफ में 4 टीमें अपनी जगह बना चुकी हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम शामिल है। ये टीमें प्लेऑफ में एक दूसरे से भिड़ेंगी। आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद में खेला जाना है। ऐसे में अब सवाल ये है कि आखिर आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी।

कितनी मिलेगी प्राइज मनी?

आईपीएल 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया था। फाइनल में केकेआर ने एसआरएच को हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। पिछले सीजन केकेआर को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये मिले थे। जबकि रनरअप टीम को 13 करोड़ रुपये मिले थे। साल 2022 से ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये मिलते आ रहे हैं। जबकि रनरअप टीम को 13 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी आईपीएल 2025 ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये, जबकि रनरअप टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे।

2008 में मिले थे 4.8 करोड़

आईपीएल 2008 और 2009 का खिताब जीतने वाली टीम को 4.8 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि रनरअप टीम को 2.4 करोड़ रुपये मिले थे। 2010 से 2013 तक आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाने वाली टीम को 10 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि रनरअप टीम को 5 करोड़ रुपये मिले थे। 2014-15 में विजेता टीम को 15 करोड़ रुपये और रनरअप टीम को 10 करोड़ रुपये मिले थे। 2016 में विजेता टीम को 16 करोड़ रुपये, जबकि रनरअप टीम को 10 करोड़ रुपये मिले थे। 2017 चैंपियन टीम को 15 करोड़ रुपये, जबकि रनरअप टीम को 10 करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन

2018-19 चैंपियन टीम को 20 करोड़ और रनरअप टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले थे। 2020 में प्राइज मनी को घटाकर 10 करोड़ कर दिया गया था, जबकि रनरअप टीम को 12.2 करोड़ रुपये मिले थे।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola