हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: पहला टेस्ट हारते ही टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर!

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से खेली जा रही है। पहले मुकाबले के बाद टीम इंडिया के दल में बड़ा बदलाव हुआ है। स्टार तेज गेंदबाज को बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच हेडिंग्ले में खेला गया था। इंग्लैंड ने पहला मैच 5 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के स्टार खिलाड़ी को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है।

स्टार गेंदबाज हुआ बाहर

भारतीय स्क्वाड से हर्षित राणा को बाहर कर दिया गया है। हालांकि जब इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम का बीसीसीआई ने ऐलान किया था, तब दल में हर्षित राणा का नाम नहीं था। लेकिन लीड्स टेस्ट मैच से कुछ दिन पहले ही हर्षित को स्क्वाड में शामिल किया गया था। लेकिन अब टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हर्षित को भारतीय दल से बाहर कर दिया गया है। पहले मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन गेंदबाजी विभाग बुरी तरह फेल हो गया। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर किसी भी गेंदबाज ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर महंगे साबित हुए।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

हर्षित राणा का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया A की ओर से हिस्सा लेते हुए राणा ने खराब गेंदबाजी की थी। उन्होंने 27 ओवर में 99 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया था। भारत के लिए अब तक खेले गए 2 टेस्ट मैच में हर्षित ने 4 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 5 वनडे में 10 विकेट और 1 टी-20 मैच में 3 विकेट चटकाए हैं। आखिरी बार उन्होंने भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।

भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें