हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

World Cup 2024: बदला जा सकता है टीम इंडिया का कप्तान, हरमनप्रीत कौर को चुकानी पड़ सकती है कीमत

टी-20 विश्व कप 2024 के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी जा सकती है। बीसीसीआई जल्द ही इस मसले पर बैठक करने वाली है।

विज्ञापन

Harmanpreet Kaur: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम का सेमीफाइनल से पहले ही सफर खत्म हो गया। इस टूर्नामेंट में अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर खतरा नजर आ रहा है। उनकी कप्तानी जा सकती है और बोर्ड एक नए कप्तान की ओर देख सकती है।

बोर्ड कर सकती है बैठक

एक्सप्रेस स्पोर्ट्स के मुताबिक हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर खतरा मंडरा सकता है। बीसीसीआई भारतीय कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर के भविष्य पर चर्चा करने के लिए चयन समिति और मुख्य कोच से मुलाकात करेगी। इस बैठक में हरमनप्रीत की कप्तानी पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।

भारत का अभियान खराब रहा

भारतीय टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को मात देना था। लेकिन भारत करो या मरो के मुकाबले में हार गई और भारत को सेमीफाइनल मैच गंवाना पड़ा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत से भिड़ने से पहले न्यूजीलैंड की आई आफत, चोट के चलते बाहर हुआ तेज गेंदबाज

ऐसा रहा हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन

बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी की। कौर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ भी हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 52 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में भी हरमन ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत नहीं दिला सकी। हरमन ने अपने बल्ले से खूब रन बनाए। लेकिन उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। स्मृति मंधाना का बल्ला विश्व कप में नहीं चला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, जडेजा-अश्विन संग रंग जमाएगा खब्बू स्पिनर!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola