Haris Rauf Viral Video Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इन दिनों काफी आलोचनाएं हो रही है। वजह है टीम का विश्व कप में खराब प्रदर्शन। बाबर आजम की टीन लीग मुकाबलो में हारकर ही विश्व कप से बाहर हो गई। जिसके बाद फैंस में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हाल ही में पाक टीम के तेज गेंदबाजी हारिस राउफ के साथ एक फैन बदतमीजी की थी, जिसके बाद हारिस उसको मारने के लिए भी दौड़े थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हुआ। वहीं अब खुद पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर इस मामले को लेकर पूरी पाकिस्तान टीम को खरीखोटी सुनाई है।
पाक टीम पर लगाया अनुशासनहीनता का आरोप
पाकिस्तान टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अतीक ने कई मामलों को लेकर पाक टीम के खिलाड़ियों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। अतीक का कहना है कि हमारे दौर में टीम के साथ एक कोच और एक मैनेजर हुआ करता था और इस तरह ही टीम चलती थी लेकिन आप लोग इस तरह का ड्रामा कर रहे हैं। आपके 17 खिलाड़ी है और सुना आपने 60 कमरे बुक करवाए हैं ये क्या मजाक है…आप वहां क्रिकेट खेलने गए हैं या छुट्टियां मनाने।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय, ऐसा है दोनों ग्रुप की Points Table का हाल
परिवार को साथ ले जाने पर भी उठाए सवाल
अक्सर देखा जाता है कि आजकर खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार भी दिखाई देता है। वहीं कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी भी विश्व कप खेलने के लिए अपने परिवार के साथ अमेरिका गए थे। जब हारिस राउफ के साथ विवाद हुआ तब उनकी पत्नी भी तेज गेंदबाज के साथ थी।
इसको लेकर पीसीबी पर भड़कते हुए अतीक ने कहा कि आप खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार को क्यों जाने देते हैं? आप बेगम को साथ लेकर घूमते हैं आपने बेगम की आदत लगा ली है। शाम जब वे बेगम के साथ निकलते हैं तो उनका ध्यान क्रिकेट से हट जाता है। इसके बाद वहां उनकी फिल्में चलने लगती है, वीडियो वायरल होते हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर हेड कोच तो कप्तान कौन? रेस में 3 नाम सबसे आगे
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: वेस्टइंडीज की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
5 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
6 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
6 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
7 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
8 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines