Hardik Pandya LSG vs MI: हार्दिक पांड्या का बल्ला भले ही अब तक आईपीएल 2025 में नहीं चला हो, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के कप्तान गर्दा उड़ाने की फुल तैयारी कर चुके हैं। एलएसजी के घर में हार्दिक लखनऊ के पहले से ही कमजोर नजर आ रहे गेंदबाजी अटैक से खिलवाड़ करने का मन बना चुके हैं। इसका ताजा सबूत खुद आईपीएल ने अपने एक्स अकाउंट पर हार्दिक का एक वीडियो शेयर हुए दिया है। हार्दिक का प्रदर्शन अब तक खेले गए मैचों में कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, एमाई के कप्तान को अभी अपनी काबिलियत दिखाने का मौका सिर्फ एक ही मैच में मिला है, जहां उन्होंने 17 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 11 रन बनाए थे।
तबाही मचाने की तैयारी में हार्दिक
आईपीएल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हार्दिक नेट्स सेशन में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बैटिंग प्रैक्टिस में हार्दिक अपने आप से बात करते और खुद को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एमआई के कप्तान के बल्ले से एक से बढ़कर एक दमदार शॉट निकल रहे हैं। हार्दिक नेट्स में कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं और हर खराब शॉट पर वो खुद को गेंद पर फोकस करने की बात भी समझा रहे हैं।
हार्दिक को गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ हार्दिक बल्ले से जरूर धमाल मचाना चाहेंगे। मुंबई के लिहाज से भी इस सीजन हार्दिक का बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करना बेहद महत्वपूर्ण है।
केकेआर के खिलाफ चखा जीत का स्वाद
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया है। वानखेड़े के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एमाई ने 8 विकेट से मैदान मारा था। टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्दा रहा था। 23 साल के युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार डेब्यू मैच में ही अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे और उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में रयान रिकेल्टन ने 41 गेंदों पर 62 रन की आतिशी पारी खेली थी, जबकि सूर्यकुमार ने 9 गेंदों में 27 रन ठोक डाले थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
22 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
44 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines