India vs Pakistan: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में 20 जुलाई को इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। भारत पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का ये दूसरा सीजन खेला जा रहा है। भारत-पाक मुकाबले से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।
इन खिलाड़ियों ने किया विरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। हरभजन सिंह पिछले सीजन भी इंडिया चैंपियंस का हिस्सा थे। लेकिन इस बार दिग्गज खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। बाद में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कई आतंकी ठीकानों पर हमला कर बदला भी लिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने सामने होने वाले हैं। लेकिन मैच से पहले हरभजन के अलावा इरफान पठान और यूसुफ पठान ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है।
फैंस कर रहे हैं विरोध
भारतीय खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं, जो भारतीय फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। पाकिस्तान टीम का हिस्सा शाहिद अफरीदी भी हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ जहर उगला था। फैंस का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए।
WCL 2025 के लिए इंडिया चैंपियन का स्क्वॉड
युवराज सिंह, शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण आरोन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, सिद्दार्थ कौल, गुरकीरत मान।
पाकिस्तान चैंपियन की टीम: मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शरजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, आमेर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
30 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines