Harbhajan Singh IPL: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की गिनती दुनिया की सबसे मशहूर टी-20 लीग में की जाती है। आईपीएल को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट में खूब पसंद किया जाता है। घरेलू क्रिकेटर्स से लेकर कई विदेशी नामों की किस्मत इस लीग में चमक चुकी है। यही वजह है कि आईपीएल का हर साल फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, इस बीच टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह एक नए आईपीएल का सुझाव लेकर आए हैं। भज्जी की चाहत है कि बीसीसीआई पूर्व क्रिकेटर्स के लिए भी एक आईपीएल की शुरुआत करे।
भज्जी ने दिया नए आईपीएल का सुझाव
हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बातचीत करते हुए पूर्व प्लेयर्स के लिए आईपीएल शुरू करने की बीसीसीआई से गुजारिश की। उन्होंने कहा, “‘मैं चाहता हूं कि बीसीसीआई अब लेजेंड्स क्रिकेटर्स का आईपीएल शुरू करे, जिसमें हम जैसे पूर्व प्लेयर्स भी दोबारा खेल सकें। एक बार मैने ये मैसेज बीसीसीआई तक भी पहुंचाया था। हालांकि, तब ये बात अधूरी रह गई। मेरा विश्वास है कि फैंस भी पुराने लेजेंड्स को दोबारा खेलते देखना चाहते हैं। अगर बीसीसीआई लेजेंड्स का आईपीएल शुरू करता है तो बाकी जितनी भी छोटी लीग चल रही हैं वो सब बंद हो जाएंगी।” पिछले कुछ समय में कई लीग की शुरुआत की गई है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर्स रंग जमाते हुए दिखाई देते हैं। सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह से लेकर ब्रायन लारा जैसे प्लेयर्स भी इन लीगों में खेलते हुए नजर आ चुके हैं।
कई लीग में हिस्सा लेते हैं हरभजन
हरभजन सिंह आईपीएल को अलविदा कहने के बाद कई टी-20 लीग में खेलते हुए नजर आ चुके हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भज्जी इंडिया लेजेंड्स की ओर से खेलते हैं। इस लीग में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और इरफान पठान जैसे प्लेयर्स भी हिस्सा लेते हैं। यह लीग हर साल खेली जाती है। इसके साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग में भी कई पूर्व क्रिकेटर्स फैन्स की यादें ताजा करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, हरभजन द्वारा दिए गए सुझाव पर आने वाले समय में विचार जरूर किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 min agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
36 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
48 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
49 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines