D Gukesh: वर्ल्ड चेस चैंपियन का खिताब जीतकर पूरी दुनिया का दिल जीतने वाले गुकेश डोम्माराजू की सफलता के पीछे उनकी असाधारण मेहनत और उनके माता-पिता पद्मा कुमारी और रजनीकांत का अटूट समर्थन और बलिदान छिपा है। उनकी मां ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने गुकेश की पढ़ाई 5वीं कक्षा के बाद रोक दी ताकि वह शतरंज पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें। यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि हर असफल टूर्नामेंट के बाद उन्हें अपने निर्णय पर संदेह होता था।
गुकेश हारने पर टूर्नामेंट छोड़ने की बात करते थे
पद्मा कुमारी ने कहा, “हमने कई बार सोचा कि क्या हमने सही किया है। लेकिन गुकेश की क्षमता पर हमारा विश्वास हमेशा बना रहा।” उनके पिता रजनीकांत का भी इस सफलता में बड़ा योगदान है। उन्होंने गुकेश को सिखाया कि एक बार जो शुरू किया है, उसे खत्म करना जरूरी है। जब गुकेश हारने पर टूर्नामेंट छोड़ने की बात करते थे, तो उनके पिता कहते, “तुम्हें टूर्नामेंट खत्म करना होगा और अंत तक लड़ना होगा।”
गुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय किसको दिया?
गुकेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। उन्होंने कहा, “मैंने यह सपना 7 साल की उम्र में देखना शुरू किया था, लेकिन मेरे माता-पिता के लिए यह सपना मुझसे भी बड़ा था। उनकी मेहनत और समर्थन ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया।” वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ, गुकेश ने इतिहास में सबसे युवा चैंपियन के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया।
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच बहस
हालांकि, उनकी सफलता ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच बहस भी छेड़ दी है। गुकेश का जन्म और परवरिश चेन्नई में हुई, लेकिन उनके माता-पिता आंध्र प्रदेश के तेलुगु परिवार से हैं। इस वजह से दोनों राज्यों के लोग उन्हें अपना मानने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन गुकेश के लिए उनकी पहचान उनकी मेहनत और उनके माता-पिता के बलिदानों से बनी है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines