GT vs SRH Dream Team: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 8 विकेट की हार को भुलाकर गुजरात टाइटंस अगले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। एसआरएच को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर मुकाबले में जीत चाहिए। गुजरात की ओर से बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा है। वहीं, नंबर तीन पर जोस बटलर ने भी दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज की जोड़ी ने खासा प्रभावित किया है। हैदराबाद ने लास्ट गेम में चेन्नई को 5 विकेट से मात दी थी। आइए आपको बताते हैं इन मुकाबले में वो कौन से ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो ड्रीम टीम में आपकी किस्मत को रातोंरात पलट सकते हैं।
दो विकेटकीपर होंगे अहम
विकेटकीपर के तौर पर हेनरिक क्लासन और जोस बटलर सबसे अच्छे विकल्प होंगे। बटलर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पिछले मैच में 26 गेंदों पर 50 रन की धांसू पारी खेली थी। क्लासन एसआरएच की ओर से उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, जो इस सीजन लय में दिखाई दिए हैं। बटलर और क्लासन को आप ग्रैंड लीग में कप्तान भी बना सकते हैं।
ये 4 बल्लेबाज रहेंगे जोरदार
साई सुदर्शन और शुभमन गिल के लिए आईपीएल 2025 किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं रहा है। सुदर्शन 9 मैचों में 150 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 456 रन ठोक चुके हैं। वहीं, गिल भी 389 रन बना चुके हैं। ट्रेविस हेड और अनिकेत वर्मा भी आपकी टीम में होने चाहिए। अनिकेत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बनाया है। गिल कप्तान के लिए बेस्ट विकल्प होंगे।
इकलौता ऑलराउंडर होगा काफी
ऑलराउंडर के तौर पर अभिषेक शर्मा को हमने अपनी टीम में रखा है। 141 रनों की पारी को छोड़कर अभिषेक का प्रदर्शन भले ही इस सीजन कुछ खास ना रहा हो, लेकिन अगर उनका दिन रहा तो वह आपको भर-भरकर प्वाइंट्स दे सकते हैं। अभिषेक को ग्रैंड लीग टीम में आप कप्तान बनाने का रिस्क भी उठा सकते हैं।
गेंदबाजों की चौकड़ी करा सकती है मौज
हर्षल पटेल ने पिछले मैच में चार विकेट अपनी झोली में डाले थे। प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। पैट कमिंस और मोहम्मद सिराज भी बढ़िया विकल्प होंगे।
GT vs SRH Dream Team
विकेटकीपर -हेनरिक क्लासन, जोस बटलर
बल्लेबाज- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा
ऑलराउंडर – अभिषेक शर्मा (उपकप्तान)
गेंदबाज- हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
27 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
39 mins agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
57 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines