IPL 2025: आईपीएल 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात ने इस सीजन अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें 11 रनों से हार मिली थी। वहीं, मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमें अब इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। इस अहम मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है।
GT vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से गुजरात ने 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 बार मुंबई को जीत मिली है। आंकड़ों के हिसाब से गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी दिख रहा है। अगर आज के मैच में मुंबई जीत जाती है, तो दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड बराबर हो जाएगा।
GT vs MI: पिछले मुकाबले में गुजरात की जीत
आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हराया था। उस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 रन ही बना सकी थी।
GT vs MI दोनों टीमों का स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस: जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
6 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
7 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
9 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
9 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
9 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
10 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines