IPL 2026: 12 साल, 107 करोड़, करीब 4 लाख का 1 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने लूटी इंडियन ‘पैसा’ लीग!
IPL: आईपीएल से दुनिया के कई खिलाड़ी मोटी कमाई करते हैं. हालांकि कई खिलाड़ी अपने अच्छे प्रदर्शन के दमपर लंबा खेलते हैं. लेकिन कई खिलाड़ी खराब प्रदर्शन की वजह से लंबा नहीं खेल पाते हैं. यहां हम एक ऐसे ऑलराउंडर की बात कर रहे हैं, जिसने आईपीएल से 107.20 करोड़ की कमाई की. लेकिन प्रदर्शन खासा प्रभावशाली नहीं रहा.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Dec 2, 2025 19:15
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Dec 2, 2025 19:15
Share :
---विज्ञापन---
IPL: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें कमर कस चुकी हैं. सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. आईपीएल 2026 के लिए कई स्टार खिलाड़ी मिनी ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे, जो 16 दिसंबर को होने वाला है. इस बार कई स्टार खिलाड़ियों ने ऑक्शन से पहले अपना नाम वापिस ले लिया है, जिसमें फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली और ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है. ग्लेन मैक्सवेल ने 4 आईपीएल टीमों के लिए खेला है. इस दौरान उन्होंने लगभग 107 करोड़ की कमाई की है. लेकिन वह पैसों के लिहाज से शानदार प्रदर्शन नहीं कर सके.
खराब रहा था पिछला सीजन
ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए खराब प्रदर्शन किया था. उन्होंने 7 मैचों में केवल 8 की औसत के साथ 48 रन बनाए थे और 4 विकेट अपने नाम किए थे. पंजाब ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से अपना नाम वापिस ले लिया है.
आईपीएल से कुल 107.20 करोड़ की कमाई
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपील करियर में कुल 4 फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है. साल 2014 और साल 2015 सीजन में ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और क्रमश 552 और 513 रन बनाए.
अपने आईपीएल करियर में स्टार खिलाड़ी ने दिल्ली, पंजाब, आरसीबी और मुंबई इंडियंस के लिए खेला. इस दौरान उन्होंने 107.20 करोड़ की कमाई की. इन 4 टीमों में आरसीबी ने उन पर पूरी तरह से दांव लगाया, 2021 में 14.25 करोड़ रुपये खर्च किए, जो उनका अब तक का सबसे ज्यादा सैलरी थी. आरसीबी के लिए उन्होंने करीब चार सीजन में 47.25 करोड़ रुपये कमाए. अगर उनके पैसों और एक रन को जोड़ा जाए तो उनका एक रन करीब 3 लाख 80 हजार रुपये का पड़ता है.