Gautam Gambhir: विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान ही टेस्ट से रिटायरमेंट लिया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले ये फैसला कर सभी को चौंका दिया था। विराट अब केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद गौतम गंभीर ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उस समय को याद किया जब विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल में कई मौकों पर अनबन हुई। हेड कोच का बयान अब चर्चा का विषय बन चुका है। इसके अलावा गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट पर भी चुप्पी तोड़ी है।
गौतम गंभीर का बड़ा बयान आया सामने
विराट के रिटायरमेंट के बाद गौतम गंभीर ने न्यूज 18 को इंटरव्यू दिया। जहां पर गंभीर ने कहा कि मेरे हिसाब से जब आप एक टीम के लिए खेलते हैं तो आप बेहतर परिणाम की कोशिश करते हैं। लेकिन जब आप एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो आपको अपनी टीम के लिए लड़ने का अधिकार है। गंभीर के बयान से साफ हो गया कि दोनों ही खिलाड़ी अपनी टीम के बेहतर परिणाम के लिए एक दूसरे के आमने सामने होते थे।
रोहित और विराट के संन्यास पर तोड़ चुप्पी
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे लगता है कि गेम को शुरू करना और उसको कब फिनिश करना है यह एक निजी फैसला होता है। इसमें दखल देने का हक किसी को भी नहीं है चाहे वो कोच हो, सिलेक्टर या फिर देश का कोई भी नागरिक। यह कोई नहीं बता सकता है कि आपको कब रिटायर होना है। संन्यास लेने की आवाज अंदर से आती है। जाहिर तौर पर यह मुश्किल होगा, लेकिन यह बाकी प्लेयर्स के लिए खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा। किसी का ना होना किसी दूसरे प्लेयर के लिए देश की खातिर कुछ स्पेशल करने का चांस होता है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines