Shahid Afridi On Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर भारतीय दुखी है। इस हमले के दौरान आतंकवादियों ने 26 मासूम पर्यटकों की जान ले ली। पूरी दुनिया के लोगों ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाई है। लेकिन दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने इस हमले पर शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने भारत पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया अपने लोगों को मरवाने का काम करता है।
अफरीदी ने पाकिस्तान में स्थानीय मीडिया के पत्रकारों से कहा, ‘आतंकवादी एक घंटे तक पहलगाम में लोगों की हत्या करते रहे और 8 लाख में से एक भी भारतीय सैनिक नहीं आया। लेकिन जब वे आए, तो उन्होंने पाकिस्तान को दोषी ठहराया। भारत खुद आतंकवाद को बढ़ावा देता है। अपने लोगों को मारता है और फिर इसका दोष पाकिस्तान पर डालता है। कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता। हम हमेशा शांति का समर्थन करते हैं। इस्लाम हमें शांति ही सिखाता है और पाकिस्तान कभी भी इस तरह की हरकतों का समर्थन नहीं करता। हमने हमेशा भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश की है।’
यह भी पढ़ें: MI vs LSG: हार के बाद Rishabh Pant को लगा एक और झटका, BCCI ने 24 लाख की दी सजा
स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी बेस्ट होती है- अफरीदी
पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए अफरीदी ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान हमारा दीन, इस्लाम अमन की बात करता है। हम भारत के साथ अच्छे ताल्लुकात बनाने की कोशिश करते रहें हैं। हमें वहां से हमेशा धमकी मिलती रही। हमें पता भी नहीं होता था कि हम वहां खेलने जाएंगे या नहीं। 2016 वर्ल्ड कप में मैं कप्तान था। लाहौर में हम थे और जानते ही नहीं थे कि भारत जाने के लिए हमारी फ्लाइट होगी या नहीं। इसलिए मैं कहता हूं कि स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी बेस्ट होती है। आपकी कबड्डी टीम आ जाती है, क्रिकेट टीम नहीं आती। करना है तो पूरी तरह बंद करो नहीं तो मत करो।’
यह भी पढ़ें: RCB vs DC: जो कोई नहीं कर पाया वो Virat Kohli ने कर दिखाया, बहुत पीछे छूटे रोहित-डिविलियर्स जैसे बड़े नाम
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines